27 जुलाई 2018 को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। 27 और 28 जुलाई की मध्य रात्रि में लगने वाले ग्रहण में करीब 3 घंटे 55 मिनट का खग्रास चंद्रग्रहण होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
lunar
- फोटो : lunar
ज्योतिष पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि आषाढ़ पूर्णिमा पर 27 जुलाई की रात खग्रास चंद्रग्रहण होगा। इसे पूरे देश में इसे देखा जा सकेगा। 104 साल बाद ये संयोग बन रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
lunar
- फोटो : lunar
इससे पहले 31 जनवरी 2018 को पूर्ण चंद्रग्रहण लगा था जिसमें करीब 1 घंटे 16 मिनट का खग्रास था। 27 जुलाई को पड़ने वाला चंद्रग्रहण शुरू होने से अंत होने तक करीब 4 घंटे का रहेगा। खगोल वैज्ञानिक मान रहे हैं कि यह 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण होगा।
4 of 5
चंद्रग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
भारत के अलावा यह चंद्रग्रहण एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, हिंद और अटलांटिक महासागर क्षेत्र में देखा जा सकेगा। ग्रहण 27 जुलाई की मध्य रात्रि में 11 बजकर 45 मिनट पर होगा और इसका मोक्ष काल यानी अंत 28 जुलाई की सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर होगा।