फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले से 'गायब' हुए बेरोजगार, संख्या देख अधिकारियों को भी हो रही हैरानी

Fri, 23 Mar 2018 08:58 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
job fair
रोजगार मेले में 2400 पदों के लिए आयोजित किए इंटरव्यू में जितने बेरोजगार आए, उन्हें देख अधिकारी भी हैरान रह गए।
 
विज्ञापन

2 of 5
job fair
अमुमन रोजगार मेले में पदों से ज्यादा ही बेरोजगार युवा पहुंचते हैं। लेकिन अब, बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा भी रोजगार मेले से मुंह मोड़ लिया है। जहां रोजगार में 2400 पदों पर भर्ती के लिए 18 कंपनियां आयी। वहीं मेले में पहुंचे 1104 अभ्यार्थियों  में से मात्र 344 अभ्यर्थी का ही चयन किया गया। जिसके बाद बाकी 760 अभ्यर्थियों को मायूस हो वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
job fair
बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में टूरिज्म एंड हॉस्पिटलिटी सेक्टर एवं उत्तराखंड कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले आयोजन किया गया। जिसमें देश की नाम चीन  लीला, सोडक्सो, कंपास, बर्गर किंग, सरोवर, केवेंटर्स, फर्न, लेमन ट्री, बर्बेके नेशन, स्टैंडर्ड लिविंग आदि कंपनियां शामिल हुई।

4 of 5
job fair
मेला की शुरूआत सुबह करीब नौ बजे हुई। करीब पांच बजे तक चलने वाले रोजगार मेले में प्रदेश भर से 1104 अभ्यार्थी पहुंचे। जिसमें साक्षात्कार के दौरान सभी दस्तावेजों की जांच की गई। जिसके बाद साक्षात्कार में उत्तीर्ण 344 अभ्यर्थियों का ही चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
job fair
कंपनी रोजगार देने के लिए बौद्घिक और मानसिक स्तर पर युवाओं का अवलोकन करती है। जो इन नियमों और शर्तों पर खरा उतरता है उसे रोजगार मिल जाता है।
अजय कुमार ,क्षेत्रिय सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें