आईएसबीटी पर तीन जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। यह देखते ही वहां लोगों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
2 of 5
bomb
बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और पुलिस व दमकल समेत अन्य अतिआवश्यक सेवाओं की सक्रियता जांचने के लिए बृहस्पतिवार को आईएसबीटी पर मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान आईएसबीटी परिसर में तीन बम रखकर बीडीएस की टीम द्वारा निष्क्रिय करने की गतिविधियों की परख की गई।
विज्ञापन
3 of 5
bomb
पुलिस कंट्रोल रूम को बृहस्पतिवार सुबह आईएसबीटी परिसर में तीन संदिग्ध बैग होने की सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस और बीडीएस मौके पर पहुंची। इसी बीच एसएसपी निवेदिता कुकरेती और एसपी सिटी प्रदीप राय भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
4 of 5
bomb
पुलिस ने आईएसबीटी परिसर के अलावा आस-पास के इलाके को घेर लिया। इसके बाद बैग की तलाशी लेने पर उसमें तीन जिंदा बम मिले। कुछ देर की मशक्कत के बाद बीडीएस ने सभी बमों को निष्क्रिय कर दिया।