फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह ‘ग’ की भर्ती के लिए आवेदन करने वालों के लिए खुशखबरी, मिलेगी यह नई सुविधा

Sun, 15 Apr 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
jobs
समूह ‘ग’ श्रेणी के रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए खुशी की खबर है। जल्दी पढ़ें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
money
अभ्यर्थी अब फॉर्म का शुल्क आफलाइन भी जमा कर सकेंगे। आनलाइन शुल्क जमा करने में आ रही कठिनाइयों को लेकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यह फैसला लिया है। अभ्यर्थियों के पास ऑनलाइन के साथ चालान के जरिये भी आवेदन शुल्क जमा करने का वैकल्पिक होगा। रिक्त पदों के लिए आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों की फीस से संबंधित शिकायतें आयोग को मिल रही है। इस पर आयोग ने बैंकों से भी जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

3 of 6
Apply
चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में 50 रिक्त पदों के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। रोजाना सैकड़ों अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं। जिसमें अधिकतर अभ्यर्थियों की ओर से आयोग को आनलाइन फीस जमा न होने को लेकर शिकायत मिल रही है। आवेदन करने अभ्यर्थी 300 रुपये आनलाइन फीस ट्रांजेक्शन कर रहे हैं।

4 of 6
SMS
अभ्यर्थी के बैंक खाते से फीस कटौती का मैसेज तो मिल रहा है। लेकिन आवेदन फार्म की प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है। जिस वजह से आवेदन का प्रिंट नहीं निकल रहा है। इससे अभ्यर्थियों के खातों से एक ही आवेदन के लिए कई बार फीस कट रही है। जबकि आनलाइन ट्रांजेक्शन करने पर तत्काल आयोग के खाते में फीस जमा होनी चाहिए। इस पर आयोग ने बैंकों से ट्रांजेक्शन प्रक्रिया में देरी पर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : file photo
आनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने में आ रही दिक्कतों को लेकर अभ्यर्थियों की शिकायत मिल रही है। बैंकों से भी फीस ट्रांजेक्शन में देरी पर जवाब मांगा है। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आफलाइन भी आवेदन शुल्क जमा करने का फैसला लिया है। इसके लिए 17 अप्रैल तक सभी कार्रवाई पूरी की जाएगी। शुल्क आयोग के खाते में जमा होने के बाद ही आवेदन फार्म की प्रक्रिया पूरी होती है। इसके बाद ही आवेदन का प्रिंट आउट निकलता है।
-संतोष बडोनी, सचिव, चयन आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन पदों की चल रही आवेदन प्रक्रिया
चयन आयोग की ओर से अपर निजी सचिव, सहायक समीक्षा अधिकारी, कंप्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर, पर्यवेक्षक (भिक्षुक गृह), सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक अध्यापक (भिक्षुक गृह), सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी, संवीक्षक, अनुवादक, सहायक अधीक्षिका के 50 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए। 10 मई आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें