फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result 2019: फिर बेटियों ने बेटों को पछाड़ा, यहां देखें 10th और 12th के टॉपरों की सूची

Thu, 30 May 2019 04:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
टॉपर अनंता सकलानी - फोटो : अमर उजाला
आज सुबह उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए गए। जिसमें एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। पिछले साल भी परिणामों में बेटियों का दबदबा रहा था। ( फोटोः टॉपर अनंता सकलानी)
विज्ञापन

2 of 7
रामनगर में जारी किए गए नतीजे - फोटो : अमर उजाला
12वीं में शताक्षी तिवारी, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज 98 फीसदी (490/500) अंकों के साथ टॉपर हैं। इस स्कूल के सक्षम 489 अंकों के साथ दूसरे और केएनयू जीएमआईसी पिथौरागढ़ के हरीश सिंह बोरा 96.80 (484) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन

3 of 7
वहीं दसवीं में एसवीएमआईसी नथुआवाला की अनंता सकलानी 495 (99 फीसदी) अंकों के साथ मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के अर्पित बर्थवाल 493 अंकों के साथ दूसरे और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सितारगंज ऊधमसिंह नगर की सुरभि गहतोड़ी 98.40 फीसदी (492) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

4 of 7
रिजल्ट घोषित होने के आधा घंटे बाद परीक्षार्थियों ने इसे परिषद की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.यूबीएसई.जीओवी.इन पर लॉग इन करके देखा। बोर्ड ने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर या uaresults.nic.in पर घोषित किए।
विज्ञापन

5 of 7
बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) में इस बार हाईस्कूल में 1,49,950 एवं इंटरमीडिएट में 1,24,867 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है। मूल्यांकन 20 अप्रैल से 4 मई के बीच हुआ था। पिछली बार 26 मई को रिजल्ट जारी हुआ था। 2018 में हाईस्कूल का रिजल्ट 74.57 एवं इंटरमीडिएट का 78.97 प्रतिशत रहा था। 
विज्ञापन

6 of 7
अमर उजाला
उत्तराखंड इंटरमीडिएट टॉप टेन
1- शताक्षी तिवारी-एसवीएमआई चिन्यालीसौण उत्तरकाशी -98 प्रतिशत
2 -सक्षम- एसवीएम आई सीएस चिन्यालिसौण उत्तरकाशी - 97.80 प्रतिशत
3-हरीश सिंह बोहरा-केएन उप्रेती गवर्नमेंट मॉडल इंटर कालेज पिथौरागढ़-96.80 प्रतिशत
4-आशीष पुंडीर-  एसवीएमइंटर कालेज मायापुर हरिद्वार-96.20 प्रतिशत
5 - शीतल-  एसवीएमआई चिन्यालीसौण उत्तरकाशी - 95.80
6 - अजय विक्रम सिंह बिष्ट-सुमन ग्रामर इंटर कालेज बरकोटी, उत्तरकाशी- 94.40
7 - अनुपम कंडियाल- एसवीएम इंटर कालेज पुरौला उत्तरकाशी - 95.20
8 - दक्षता तिवारी- एसवीएम इंटर कालेज भेल रानीपुर हरिद्वार, गौतम खाटी केएन उप्रेती गवर्नमेंट मॉडल इंटर कालेज पिथौरागढ़, अक्षय बोरा -केएमएसबी हिमालया इंटर कालेज चौकौड़ी पिथौरागढ़- 95
9 - हर्षवर्धन वर्मा - आरएलएस चौहान एसवीएम इंटर कालेज - 94.80
10 मोहित नेगी -जय मोहन इंटर कालेज कनिया रामनगर नैनीताल -94.60
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमर उजाला
उत्तराखंड हाईस्कूल टॉपर 
1- अनंता सकलानी- एसवीएमइसी नथुवावला देहरादून- 99 
2- अर्पित बर्थवाल- एसवीएमइसी आवास विकास ऋषिकेश- 98.60
3- सुरभि गहतोड़ी- एसवीएम इंटर कॉलेज सितारगंज- 98.40
4- हरीश सिंह- विवेकानंद इंटर कॉलेज चम्पावत, किरण चंद- आदर्श भारती इंटर कॉलेज खटीमा, सौरभ बर्थवाल- एसवीएमइसी आवास विकास ऋषिकेश- 98
5- मोहित भट्ट - एसवीएमइसी मायापुर हरिद्वार, रेखा कुमारी- एसवीएमइसी मायापुर हरिद्वार-97.60
6- श्रुति गुप्ता-मुंडाखेरा कलान हरिद्वार- 97.40
7-सुचिता- सरस्वती विद्या मंदिर घनसाली, अनीश यादव- विवेकानंद मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट-97.20
8- वर्तिका पुरोहित-गवर्नमेंट गल्र्स इंटर कॉलेज, थराली चमोली, अनुज कंडारी- एसवीएमएचएसएस उखीमठ, रुद्रप्रयाग, रोहित कुमार गुप्ता-एसवीएमएचएसएस नेहरू मार्केट डाकपत्थर देहरादून, उज्ज्वल सिंह नेगी- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज घनसाली- 97
9- पवन सिंह नेगी- एसवीएमआइसी काशीपुर, पंकज सिंह- एसवीएम किला स्ट्रीट, काशीपुर-96.80
10-अंकित भट्ट- विवेकानंद इंटर कॉलेज लोहाघाट चम्पावत, दीपांशु कांडपाल-विवेकानंद इंटर कॉलेज, द्वाराघाट अल्मोड़ा, विशाखा- विवेकानंद इंटर कॉलेज, मंडलसेरा बागेश्वर, अभिषेक सेमवाल- एसवीएम इंटर कॉलेज सिरकोट, टिहरी गढ़वाल-96.60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें