फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड का खुलासा: दो साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद नाले में फेंका शव, हैवान की और घिनौनी हरकत आई सामने

Wed, 29 Jun 2022 09:14 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
1 of 5
हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पुलिस ने जिले के सातरतबे में नाले में मिले नेपाली मूल की मासूम के शव मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 18 जून को सातरतबे गांव के नाले में दो वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी।

मूल रूप से नेपाल निवासी ने 19 जून को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 18 जून को दोपहर करीब ढाई बजे वह अपनी दो वर्षीय बच्ची को कमरे में सुलाकर मजदूरी करने चला गया था। वापस आने पर कमरे में बच्ची नहीं मिली। आसपास ढूंढने पर बच्ची का शव कमरे से 200 मीटर दूर नाले में मिला। बच्ची के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

कोतवाली में आईपीसी की धारा 302/201 के तहत अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना निरीक्षक इंद्रजीत के सुपुर्द की गई। वहीं पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की दो टीमों का गठन किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
रविवार को कोतवाली में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि घटना में रतबे निवासी धीरज तिवारी की संलिप्तता सामने आई।
 
विज्ञापन

3 of 5
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
धीरज तिवारी बच्ची के पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
घटना के दिन भी उसने उक्त महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दो वर्षीय बच्ची के साथ भी दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराएं भी बढ़ाईं गईं। 

ये भी पढ़ें...मजबूरी:  प्रसव पीड़ा से कराहते आधी रात को चली गर्भवती, पगडंडियों पर टॉर्च के सहारे सुबह पहुंची सड़क तक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पुलिस ने रविवार को हत्यारोपी धीरज तिवारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक इंद्रजीत, एसआई खुशवंत सिंह, एसआई निधि शर्मा, एसआई सुरभि राणा, एसओजी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला और कांस्टेबल शामिल थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें