फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गाड़ी चलाने पर कोर्ट ने ड्राइवर को सुना दी दो साल की सजा

Tue, 23 Aug 2016 02:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
1 of 5
जेल
उत्तराखंड के बागेश्वर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने पर चालक को दो साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
‌मजिस्ट्रेट ने राहगीर को घायल करने वाले वाहन चालक को दो वर्ष कैद की सजा सुनाई है और क्षतिपूर्ति के रूप में 50 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित को देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
driving
मामले के अनुसार चार जनवरी 2014 को चालक हरीश कर्म्याल ने अपने वाहन (यूके 02-टीए 0710) को तेजी और लापरवाही
से चलाकर सूरज कुमार पुत्र मधन राम को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

4 of 5
कोर्ट
सूरज ने इसकी रिपोर्ट बागेश्वर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। मामले की विवेचना एसआई भूपेंद्र सिंह ने की। मामले में सरकार की ओर से पैरवी अभियोजन अधिकारी ललित मोहन आर्य ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
accident - फोटो : graphic
सभी पक्षों को सुनने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने अभियुक्त हरीश कर्म्याल निवासी कर्मी (कपकोट) को दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई तथा उसे पीड़ित को क्षतिपूर्ति के रूप में 50 हजार रुपये पीड़ित यानी सूरज को देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें