फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े काम की हैं सरकार की ये दो स्कीम, बैंकों में एप्लाई करने से मिलेगा बड़ा फायदा

Wed, 06 Dec 2017 08:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
bank holiday
केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई ये दो स्कीम बड़े काम की है। बैंक आपको इन स्कीम पर बड़ा फायदा दे रहे हैं। पढ़िए...
विज्ञापन

2 of 7
loan
प्रदेश में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाने में बैंकों की लापरवाही पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 63वीं बैठक में वित्त मंत्री प्रकाश पंत और मुख्य सचिव उत्पल कुमार नाराज हो गए।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर (होम लोन) - फोटो : Yes Bank
वित्त मंत्री ने बैंकों को अपने रवैये में सुधार के निर्देश दिए, वहीं मुख्य सचिव ने भी सख्त लहजे में चेतावनी दी कि बैंक अगर काम नहीं करेंगे तो वित्त मंत्रालय से कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। बैठक में बैंकों और विभिन्न विभागों से जुड़े तमाम मामलों पर मंथन हुआ।

4 of 7
demo pic - फोटो : अमर उजाला
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 63वीं बैठक में यह बात सामने आई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यतौर पर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन और प्रधानमंत्री जन आवास योजना पर काफी देर तक चर्चा चली। दोनों योजनाओं में प्रदेश के बैंकों का रुख बेहद उदासीन नजर आया। इस पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि बैंक अपना रवैया सुधारें। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी मुद्रा लोन, आवास योजना में प्रदेश के बैंक 30 प्रतिशत टारगेट भी पूरा नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
बैंक अकाउंट
इसके बाद मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने कहा कि अगर कोई बैंक इन योजनाओं में सुधार नहीं करता है तो उसके हेड ऑफिस से बात करने के साथ ही वित्त मंत्रालय से कार्रवाई की संस्तुति भी की जा सकती है, क्योंकि केंद्र सरकार की यह बेहद महत्वपूर्ण योजनाएं हैं।
विज्ञापन

6 of 7
home loan4
लोन का प्रकार-टारगेट-उपलब्धि-वितरित लोन की संख्या
शिशु लोन-192.93-36.25-12150
किशोर लोन-848.64-348.18-15199
तरुण लोन-854.65-251.76-3343
कुल-1896.22-636.19-30692
(नोट-सभी राशि करोड़ में)
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
home loan1
प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदर्शन
बैंक-स्वीकृत ऋण आवेदन-वितरित ऋण राशि-वितरित अनुदान राशि
नेशनल हाउसिंग बैंक-248-1627.50-455.76
हुडका-49-176.15-45.96
कुल-297-1803.65-501.72
(नोट-सभी राशि करोड़ में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें