फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंकड़ों साल पुराने घर की खुदाई में निकल आई ऐसी चीजें, जिसे देखते ही मच गया हड़कंप, तस्वीरें...

Sun, 16 Sep 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
Tunnel Found
सैकड़ों वर्ष पुराने मकान की खुदाई के समय एक ऐसी चीज निकल आई जिसे देखकर सब हैरान रह गए। मजदूरों की मानें तो , यहां इस दौरान एक सुरंगनुमा जगह दिखाई दी है। नगर के रामलीला मैदान के पास बहुत पुराने एक भवन को तोड़ा गया जिसके नीचे से सुरंग का मुहाना निकला है बताया जाता है कि यह पुराने समय में इस फिल्म के जरिए मंगलोर को लंढौरा से जोड़ा गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Tunnel Found
यह मामला रुड़की के लंढौर क्षेत्र का है। लोगों का कहना है कि सुरंग लंढौरा राजमहल तक जाती थी। मोहल्ला कायस्थान में  पुराना मकान है। बताया जाता है कि यह मकान तत्कालीन राजा मंगल सैन के दीवान साहब का हुआ करता था। इस मकान का इतिहास काफी पुराना है। लंढौरा रियासत से भी इसका संबंध है। 
विज्ञापन

3 of 5
Tunnel Found
जानकारी के अनुसार, भारत-पाक विभाजन के समय पाकिस्तान से जो लोग भारत आये तो उनमें से कई परिवारों ने इस मकान में शरण ली थी। यहां रहने के बाद उन्हें यह जगह इतनी पसंद आई कि वे यहीं रह गए। वहां से कोई पुरानी तलवार और कुछ सिक्के आदि मिलने की अफवाह फैली।  

4 of 5
Excavation
यह संपत्ति किसी एक व्यक्ति के नाम पर अभिलेखों में दर्ज हो गई। जिसके बाद इसमें भू-माफियाओं ने दखल अंदाजी शुरू की। वहां पर रहने वाले परिवारों को मुआवजा आदि देकर निकाल दिया लेकिन एक व्यक्ति मंगू आज भी अपने परिवार के साथ उस पर काबिज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Excavation
इसलिए यह पूरा मकान ध्वस्त कर दिया गया है। चर्चा है कि ध्वस्तीकरण के दौरान खुदाई के समय यहां से एक तलवार मिली है साथ ही कुछ सिक्के भी बरामद हुए हैं लेकिन इन बातों की पुष्टि नही हो पाई है। खुफिया विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, लेकिन उनके हाथ भी कुछ नहीं लगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें