फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE के बारे में यह अफवाह आग की तरह फैली, कहीं आपने भी तो सच नहीं मानी

Tue, 06 Feb 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
Board Exam
इन दिनों सीबीएसई के बारे में एक अफवाह वायरल हो रही है। कहीं आपने भी तो इस पर भरोसा नहीं किया।
 
विज्ञापन

2 of 7
छात्र - फोटो : self
सिंगल गर्ल चाइल्ड को फीस माफी या दो बेटियों में से एक बेटी को फीस माफी पर सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। देशभर में इन दिनों यह खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा गया है कि सीबीएसई ने फीस में छूट का प्रावधान किया है। बोर्ड ने कहा है कि यह केवल अफवाह है।

 
विज्ञापन

3 of 7
क्राइम - फोटो : amar ujala
इन दिनों एक फर्जी खबर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। इसमें बताया गया है कि सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड या दो बेटियों में से एक बेटी को फीस में छूट देने का प्रावधान किया है। इस फर्जी खबर का असर इतना हुआ कि खुद बोर्ड को इसमें आगे आना पड़ा।

 

4 of 7
cbse
सीबीएसई ने एक नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि किसी भी सिंगल गर्ल चाइल्ड या दो बेटियों में से एक बेटी को फीस में छूट का बोर्ड ने कोई नियम लागू नहीं किया है। यह पूर्ण रूप से फर्जी खबर है।

 
विज्ञापन

5 of 7
demo pic
केवल केंद्रीय विद्यालयों में 22 मार्च 2006 को एक सर्कुलर जारी हुआ था, जिसमें कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं को शुल्क में कुछ छूट का प्रावधान किया गया था।

 
विज्ञापन

6 of 7
Money
बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि अगर प्राइवेट स्कूल चाहें तो अपने स्तर पर फीस में छूट कर सकते हैं लेकिन सीबीएसई उन्हें इसके लिए बाध्य नहीं कर सकता। सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह का कहना है कि बोर्ड ने अभी तक फीस में छूट जैसा कोई नियम नहीं बनाया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीबीएसर्ई - फोटो : CBSE
सीबीएसई ने बताया है कि सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए उन्होंने 15 अक्तूबर 2005 को छात्रवृत्ति योजना शुरू की थी। इस छात्रवृत्ति के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन होता है। चयनित होने वाली छात्राओं को एक निश्चित रकम हर माह उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें