मड़धूरा गांव में दिल दहलाने वाले तिहरे हत्याकांड में मारा गया बीरा बोरा अपनी मौत को खुद ही बुलाकर अपने भाई के कमरे में ले गया था। हत्यारोपी के अनुसार बीरा बोरा ने ही उसे अपने भाई के कमरे में चलने और वहां पर जमकर खाने पीने का ऑफर दिया था। मड़धूरा के एक पुराने और एकांत में स्थित मकान में नेपाली मजदूर हरीश बोरा उसकी पत्नी कलावती और काशी बोरा रहते थे। कलावती बोरा दो दिन पहले नेपाल चली गई थी। दोनों सड़क निर्माण में काम करते थे, जबकि हरीश बोरा का भाई बीरा बोरा देवलथल क्षेत्र में मजदूरी करता था।