आचार्य भगवती प्रसाद मंमगई आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं। जिन्हें लोहड़ी के दिन करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
lohri
लोहड़ी के दिन अग्नि व महादेवी के पूजन से दुर्भाग्य दूर होता है, पारिवारिक क्लेश समाप्त होता है तथा सौभाग्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन
3 of 5
lohri
ऐसे करें विशेष पूजन: घर की पश्चिम दिशा में पश्चिममुखी होकर काले कपड़े पर महादेवी का चित्र स्थापित कर पूजन करें। सरसों के तेल का दीप करें, लोहबान से धूप करें, सिंदूर चढ़ाएं, बेलपत्र चढ़ाएं रेवड़ियों का भोग लगाएं तथा इस पूजन मंत्र का 1 माला जाप करें। जाप के बाद सूखे नारियल के गोले में कर्पूर डालकर अग्नि प्रज्वलित कर रेवड़ियां, मूंगफली व मक्की अग्नि में डालें। इसके बाद सात बार अग्नि की परिक्रमा करें।
4 of 5
lohri
- फोटो : अमर उजाला
आचार्य के मुताबिक सूर्यास्त के बाद थोड़ा अंधेरा होने के बाद यानी शाम 6 बजे के बाद कभी भी लोहड़ी बनाई जा सकती है। लोहड़ी पूजा के साथ इस मंत्र का जाप करें: पूजन मंत्र: ॐ सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा॥
दुर्भाग्य दूर करने हेतु महादेवी पर चढ़ी रेवड़ियां गरीब कन्याओं में बाटें, शुभ होगा। पारिवारिक क्लेश से मुक्ति पाने के लिए देवी पर चड़ी उड़द की खिचड़ी काली गाय को खिलाएं। सौभाग्य की प्राप्ति के लिए त्रिपुरा सुंदरी पर भोग गुड़-तिल के लड्डू काली गाय को खिलाएं। इन उपायों को करने से आपके कष्ट दूर हो जाएंगे।