तीर्थनगरी ऋषिकेश बुधवार देर शाम आए तूफान में सड़क किनारे खड़ा भारी भरकम पेड़ वहां से गुजर रहे एक ऑटो पर आ गिरा। देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन
PICS: चलते ऑटो पर आ गिरा भारी पेड़, अंदर फंसा चालक
2 of 5
बुधवार शाम एक ऑटो सीमा डेंटल कॉलेज से ऋषिकेश की ओर आ रहा था। वीरभद्र मार्ग पर कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय के गेट से आगे आया, तभी तेज आंधी से सड़क किनारे खड़ा पेड़ ऑटो के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
PICS: चलते ऑटो पर आ गिरा भारी पेड़, अंदर फंसा चालक
3 of 5
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग उस ओर दौड़े। ऑटो में चालक पीयूष गर्ग (45) पुत्र जयप्रकाश गर्ग निवासी गीतानगर, आईडीपीएल पेड़ के नीचे दबा हुआ था।
PICS: चलते ऑटो पर आ गिरा भारी पेड़, अंदर फंसा चालक
4 of 5
पुलिस ने बमुश्किल ऑटो चालक को बाहर निकाला और लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नाजुक हालत देख जौलीग्रांट रेफर कर दिया। सिर और गर्दन पर गंभीर चोट के चलते ऑटो चालक की स्थिति चिंताजनक बनी है।
PICS: चलते ऑटो पर आ गिरा भारी पेड़, अंदर फंसा चालक
5 of 5
वहीं, हरिद्वार मार्ग पर पुरानी चुंगी तिराहे से परशुराम चौक को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के किनारे खड़ा यूकेलिप्टिस का विशालकाय पेड़ अंधड़ से एक गोदाम के ऊपर जा गिरा।