फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में मची भगदड़: उत्तरकाशी देवलांग मेले में पेड़ टूटने से हजारों मेलार्थियों की जान पर बन आई, तस्वीरें

Thu, 24 Nov 2022 09:19 PM IST
रेनू सकलानी सवांद न्यूज एजेंसी बड़कोट (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
1 of 5
देवलांग मेले के दौरान टूटा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी जिले के रवांई क्षेत्र के बनाल ठकराल पट्टी के प्रसिद्ध पौराणिक देवलांग मेले में देवदार के पेड़ के आगे के हिस्से के टूटने से भगदड़ मच गई। हालांकि बड़ी घटना होने से टल गई, लेकिन कई लोग चोटिल हुए हैं। रवांई क्षेत्र के बड़कोट तहसील के बनाल पट्टी के गैर गांव में सदियों से दीपावली पर्व के एक माह बाद देवलांग मनाईं जाती है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Breaking: सुबह-सुबह आयकर विभाग ने उड़ाई उद्योगपतियों की नींद, देहरादून में कई ठिकानों पर छापा

गुरुवार तड़के हजारों लोग देवलांग मेले में पहुंचे थे। देवलांग मेले में रवांई क्षेत्र के अलावा बाहरी जिले से भी मेलार्थियों का आना जाना होता है। आज तड़के मेले में दो समूहों द्वारा देवलांग को डंडों के सहारे खड़े करते समय देवदार के पेड़ का अगला भाग टूट गया। जिससे कई लोग यहां चोटिल हुए। हजारों लोग मेले में मौजूद थे। गनीमत रही बडा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

2 of 5
देवलांग मेला - फोटो : अमर उजाला
रवांई क्षेत्र के इस अनोखे देवलांग मेले में गैर गांव में स्थित राजा रघुनाथ मंदिर परिसर में क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा विशाल देवदार का पेड़ लाया जाता है। मंदिर परिसर में आग जलाकर क्षेत्र की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दो समूहों साठी व पानसाई के द्वारा उसे डंडों के सहारे खड़ा किया जाता है और पूरा पेड़ देवलांग जलने तक मेला स्थल पर मेलार्थियों रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
देवलांग मेला - फोटो : अमर उजाला
आज यह देवलांग खडे़ करते हुए हादसा हो गया। इसका अगला हिस्सा टूट गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने दूसरे देवलांग का इंतजाम किया।

4 of 5
देवलांग मेला - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पवन पंवार,दिव्यांग बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बड़ी घटना होने से टल गई है कुछ लोग आपसी भगदड़ से चोटिल हुए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Breaking: सुबह-सुबह आयकर विभाग ने उड़ाई उद्योगपतियों की नींद, देहरादून में कई ठिकानों पर छापा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवलांग मेला - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि दूसरे देवलांग देवदार पेड़ की व्यवस्था कर देवलांग मेले की परंपार को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें