पत्नी ने की पति की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मृतक गुमान सिंह की बहिन पुष्पा देवी ने हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गईं। करीब 45 कैमरों के फुटेज चेक किए गए, जिस आधार पर रणजीत सिंह नेगी निवासी गजा टिहरी गढ़वाल को घटना में प्रयुक्त दो सिम कार्ड, दो मोबाइल, एक मोटर साइकिल समेत गिरफ्तार किया गया।