फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सरकार की पहली तबादला सूची जारी, मठाधीश बने कई अधिकारियों की हिली कुर्सी

Tue, 21 Mar 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : demo pic
त्रिवेंद्र सरकार के अस्तित्व में आने के बाद ब्यूरोक्रेसी में बदलाव की पहली सूची जारी की गई है। इस क्रम में एक ओर जहां मुख्य सचिव एस. रामास्वामी का कद और बढ़ाया गया है, वहीं पिछली सरकार में मलाईदार तैनातियों पर रहे अफसरों के पर भी कतर दिए गए हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : file photo
कार्मिक विभाग की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक मुख्य सचिव एस. रामास्वामी को वर्तमान पदभार के साथ-साथ मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन एवं उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (युकाडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : demo pic
जानकारी के मुताबिक अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

4 of 7
- फोटो : file photo
प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी को वर्तमान पदभार के साथ-साथ प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आनंद वर्धन को वर्तमान पदभार के साथ-साथ प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : file photo
सचिव मीनाक्षी सुंदरम के पास मौजूद ज्यादातर विभाग हटाकर उन्हें केवल सचिव पशुपालन, मत्स्य बनाया गया है। अपर सचिव डॉ. वी. षणमुगम को वर्तमान पदभार के साथ-साथ उपाध्यक्ष एमडीडीए का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यहां तैनात रहे चंद्रेश यादव को प्रतीक्षारत किया गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : file photo
अपर सचिव डॉ. नीरज खैरवाल को ऊधमसिंहनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अपर सचिव सी. रविशंकर को पिथौरागढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Getty
यहां तैनात रहे डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को भी प्रतीक्षारत किया गया है। देहरादून में एसपी विजिलेंस के पद पर तैनात सदानंद दाते को एसएसपी ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। जबकि यहां तैनात सेंथिल अबुदई को एसपी विजिलेंस बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें