फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनारक्षित टिकट के लिए अब नहीं लगना होगा लंबी लाइनों में, रेलवे ने शुरू की ये नई सुविधा

Mon, 22 Oct 2018 03:22 PM IST
अरुण कुमार, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
1 of 5
Train
अनारक्षित टिकट लेने के लिए यात्रियों को टिकट काउंटरों पर कतार में खड़ा होने से निजात मिल गई है। पूर्वोत्तर रेलवे ने यूटीएस मोबाइल एप शुरू कर दिया है। स्मार्ट फोन पर इस एप को डाउनलोड कर कोई भी व्यक्ति अपने गंतव्य का टिकट खरीद सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
काशीपुर जंक्शन से विभिन्न मार्गों पर 16 जोड़ी एक्सप्रेस, साप्ताहिक, सवारी गाड़ियों से रोज छह हजार से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार की पहल पर यूटीएस मोबाइल एप शुरू किया गया है। टिकट बुक करने के लिए यात्री के पास  स्मार्ट फोन होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
ticket
एप को डाउनलोड कर नाम, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि अंकित कर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद यात्री यात्रा टिकट, वापसी टिकट, सीजन टिकट, प्लेटफार्म टिकट बुक कर सकते हैं। सीजन टिकट की वैधता यात्रा के एक दिन बाद तक की होगी।

4 of 5
Mobile App
यात्रा करने के बाद टिकट स्वयं मिट जाएगा। टिकट बुक करने के बाद टिकट का प्रिंट निकालने की भी जरूरत नहीं है। मोबाइल में बुक टिकट दिखाकर ही यात्रा की जा सकती है। यह एप जीपीएस प्रणाली पर आधारित है। खास बात यह कि रेलवे स्टेशन परिधि से 25 मीटर से पांच किलोमीटर के दायरे में ही यात्री टिकट बुक कर सकते हैं। ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर बैठकर टिकट बुक नहीं होगा। एक मोबाइल नंबर से एक ही टिकट बुक होगा। यात्रा टिकट एक बार लेने के बाद रद्द नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रेलवे
अनारक्षित टिकट बुक करने के लिए यूटीएस मोबाइल एप 16 अक्तूबर से शुरू हो गया। यात्री रेलवे स्टेशन से 25 मीटर से 5 किलोमीटर की दूरी की परिधि में रहकर ही टिकट बुक कर सकते हैं। इससे यात्रियों को काउंटर पर लगने वाली कतार से छुटकारा मिलेगा। साथ ही यात्रियों को नेट बैंकिंग, पेटीएम, काउंटरों से रिचार्ज कराने पर पांच प्रतिशत बोनस मिलेगा। 
-मुकेश गुप्ता, वाणिज्य निरीक्षक, रेलवे स्टेशन काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें