बड़ी बेटी को स्कूल से लाने के लिए जा रही एक महिला और उसकी दो साल की बेटी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि मासूम ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। घटना ज्वालापुर के पूर्वी नाथ नगर से सटी रेलवे लाइन की है।
विज्ञापन
2 of 5
train accident
- फोटो : AmarUjala
रामनगर कॉलोनी के रहने वाले नितिन की बड़ी बेटी प्राची सेंटमेरी स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। रोजाना की तरह दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उनकी पत्नी सुधा अपनी दो साल की छोटी बेटी मिष्ठी को साथ लेकर बड़ी बेटी को लेने स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह रेलवे लाइन पार करने लगी तभी ज्वालापुर की ओर से आ रही अहमदाबाद मेल ने मां-बेटी को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
3 of 5
train accident
- फोटो : AmarUjala
ट्रेन की टक्कर लगने पर मां बेटी दूर जा गिरी। सुधा (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मासूम की सांसें चल रही थी। मासूम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसने भी दम तोड़ दिया। इधर, दिल दहला देने वाली घटना के बाद रेलवे के गैर जिम्मेदाराना रवैये को लेकर क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा पार्षद राजेश शर्मा, कांग्रेसी नेता भारत तनेजा की अगुवाई में क्षेत्रवासी रेलवे लाइन पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने हरिद्वार की ओर से आ रही एक मालगाड़ी रोक ली।
4 of 5
train accident
- फोटो : AmarUjala
हादसे में पत्नी और बेटी को खोने के बाद अभागे नितिन ने सुध बुध खो दी है। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल कैंपस तक वह गुम सुम सा ही बैठा रहा। हर कोई उसे ढांढस बंधाने में जुटा था। पर, उसकी जुबां पर पत्नी बेटी का ही नाम रह रह कर आ रहा था।
रेलवे लाइन को बाधित कर देने की सूचना पर सीओ सदर जेपी जुयाल, कोतवाल डीएस रावत, एसओ जीआरपी दिनेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सदर जेपी जुयाल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि घटना को लेकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। करीब एक घंटे तक रेलवे लाइन से आवाजाही बंद रही। प्रदर्शनकारियों के रेलवे लाइन से हटने के बाद ही महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।