उत्तराखंड के टिहरी जिले में नैनबाग-विकासनगर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह करीब सात बजे नैनबाग में अगलाड़ पुल के पास एक कार (संख्या यूके 07 एबी 6429) खाई में गिर गई। बूराराम निवासी लाखामंडल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद है। कार में सात लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वाहन देहरादून से लाखामंडल जा रहा था। पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सभी लोग लाखामंडल के रहने वाले हैं।