फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जाम से मचा हाहाकार, होटल से लेकर पार्किंग तक सब फुल, पुलिस के छूटे पसीने, तस्वीरें...  

Mon, 10 Jun 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 10
उत्तराखंड में जाम - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन सीजन शुरू होते ही वीकेंड पर उत्तराखंड में मसूरी से लेकर नैनीताल तक पर्यटकों का हुजूम उमड़ा पड़ा। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक चारों तरफ सड़कों पर जाम लगा हुआ है। वहीं होटल से लेकर पार्किंग तक सब फुल हैं। लोगों को घर वापस जाने तक के लिए वाहन नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं जाम को खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
उत्तराखंड में जाम - फोटो : अमर उजाला
रविवार को भी भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, रामगढ़, गरमपानी और नैनीताल में सैलानियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी जाम से जूझते रहे। भीमताल में नगर पंचायत की पार्किंग फुल होने से वाहनों को एलपी इंटर कॉलेज में खड़ा कराया गया। शहर के तमाम होटलों के फुल होने के चलते सैलानी रात गुजारने को ठिकाने तलाशते रहे। जब उन्हें व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं हुई तो निराश लौट गए। लेक इन होटल भीमताल के मैनेजर जुबैर खान,  लेक हेरिटेज होटल के मैनेजर विक्रम जीना, नौकुचियाताल रामा गुप्र होटल के आशु पाठक, भवाली के होटल व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद कपिल ने बताया कि उनके होटल पैक हैं, जिसके चलते उन्हें सैलानियों को ना बोलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 10
नैनीताल फुल का लगा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
सरोवर नगरी नैनीताल में आने वाले वाहनों से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। वाहनों से निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। वाहनों से नगर में ध्वनि प्रदूषण होता है। आए दिन वाहनों के क्लच प्लेट फुंकने से दुर्गंध फैलती है। वाहनों के कंपन से पहाड़ियां लगातार कमजोर हो रही हैं। बीते वर्ष माल रोड वाहनों के दबाव के चलते नैनी झील में समा गई थी।

4 of 10
उत्तराखंड में जाम - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटन सीजन अपने चरम पर है। इसके चलते यहां होटल से लेकर पार्किंग तक सब पैक हो चुके हैं। रविवार को वीकेंड पर स्थिति और भी दूभर हो गई। घूमने जाने वाले और वहां से लौटने वाले वाहनों के कारण दून से लेकर मसूरी की सड़कें तक जाम हो गई। दून में राजपुर, जाखन में भारी जाम लगा रहा। साथ ही रास्ते में मालसी जू, शिव मंदिर और मसूरी के आसपास सड़कों पर वाहन छह से सात घंटे वाहन फंसे रहे। वाहनों के रेले के आगे पुलिस भी खासी बेबस नजर आई। रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मी सड़क पर सिर्फ डंडा पीटने के अलावा कुछ नहीं कर सके। 
विज्ञापन

5 of 10
उत्तराखंड में जाम - फोटो : अमर उजाला
वीकेंड पर ऋषिकेश में हमेशा की तरह लोगों को जाम से जूझना पड़ा। चार धाम यात्रा हेमकुंड साहिब यात्रा भी साथ ही चलने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हाईवे पर दिन भर वाहन रेंगकर चले। जाम से स्थानीय लोग सबसे ज्यादा त्रस्त रहे। सटीक रूट प्लान न होना मुसीबत का सबब बना रहा। जाम का आलम यह था कि चीला बैराज रूट पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। 
विज्ञापन

6 of 10
उत्तराखंड में जाम - फोटो : अमर उजाला
हरिपुरकलां, रायवाला, श्यामपुर, आईडीपीएल, कोयल घाटी, पुरानी चुंगी, त्रिवेणी घाट, दून तिराहा, चंद्रभागा पुल, कैलाश गेट, खाराश्रोत, शिवानंद मार्ग, तपोवन, नीरगड्डू, शिवपुरी तक वाहन दिन भर रेंगकर चलते रहे। सटीक रूट प्लान न होने से जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस को भी जाम खुलाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। लोकल वाहनों के साथ ही भारी वाहनों का जबरदस्त दबाव रहा। 
विज्ञापन

7 of 10
उत्तराखंड में जाम - फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा बढ़ने के साथ ही हाईवे पर जाम की समस्या भी बढ़ रही है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दिनभर में औसतन दो से तीन घंटे जाम लग रहा है, जिससे यात्रियों व स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर जाम लगने की मुख्य वजह महज एक स्थान सोनप्रयाग में पार्किंग का होना है। 9- 10 मई से शुरू हुई केदारनाथ व श्रीबदरीनाथ धाम की यात्रा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, जिससे दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार देखी जा सकती है। तड़के से लेकर देर रात तक यात्री वाहनों में ही बैठे हैं, जिससे जाम भी लग रहा है। 

8 of 10
उत्तराखंड में जाम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर  रुड़की से लेकर हरिद्वार तक रविवार को भी जाम से राहत नहीं मिली। सुबह नौ बजे से दिनभर और इसके बाद रात में भीषण जाम लगा रहा। मंगलौर में सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यहां लंढौरा मार्ग पर वाहनों को डायवर्ट किए जाने से करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। रुड़की में मिलिट्री चौराहे से लेकर मलकपुर चुंगी तक भी यह हाल रहा। भीषण गर्मी में यात्री घंटों जाम में फंसे रहे।

9 of 10
उत्तराखंड में जाम - फोटो : अमर उजाला
वीकेंड पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी से पहुंचे पर्यटकों ने रविवार को जब अपने घरों का रुख किया तो स्थिति और बिगड़ गई। सुबह नौ बजे ही दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर भीषण जाम लग गया। मंगलौर से वाहनों को लंढौरा मार्ग की ओर डायवर्ट किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस के अलावा सीपीयू को भी तैनात किया गया था, लेकिन वाहनों की संख्या के आगे सभी कवायद बेकार साबित होती रही। लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। दोपहर एक बजे तक यहां कई किमी लंबा जाम लग गया। इसके बाद थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम पांच के बाद फिर से वही स्थिति हो गई। 

 
विज्ञापन

10 of 10
उत्तराखंड में जाम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वाहनों के डायवर्जन के कारण लंढौरा और लक्सर मार्ग पर भी भारी जाम लगा रहा। वहीं रुड़की में दोपहर 12 बजे तक हाईवे पर राहत रही, लेकिन इसके बाद वाहनों का रेला अचानक बढ़ गया और मिलिट्री चौराहे से लेकर मलकपुर चुंगी के बीच करीब दो किलोमीटर के फासले में पड़ रहे चौराहों पर स्थिति बिगड़ गई। यहां चौराहों पर पुलिसकर्मी जाम को बहाल करने की कोशिश करते रहे, लेकिन शाम छह बजे के बाद हाईवे पूरी तरह पैक हो गया। इसके चलते रुड़की पार करने में ही वाहनों को एक घंटे तक का समय लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें