फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में लगा 6 KM लंबा जाम, पर्यटक बोले हाय राम

Sun, 14 Jun 2015 05:54 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
पार्किंग की कमी और मसूरी पहुंचने के लिए एक ही रास्ता होने की वजह से शनिवार (14 जून) को पहाड़ों की रानी घूमने आए लोगों की जमकर फजीहत हुई। मसूरी में पर्याप्त पार्किंग नहीं होने के कारण जहां लोगों ने वाहन सड़क पर खड़ा कर दिया और जाम लग गया, वहीं एक ही रास्ता होने के कारण बसें मसूरी से नीचे नहीं उतर पाईं और दून में यात्री परेशान होते रहे।
विज्ञापन

मसूरी में लगा 6 KM लंबा जाम, पर्यटक बोले हाय राम

2 of 5
टिकट खरीदकर घंटों बस का इंतजार किया, लेकिन बसें नहीं पहुंचीं। कई वापस चले गए और कुछ टैक्सी से मसूरी के लिए निकले, लेकिन रास्ते में जाम में फंस गए। स्थिति यह रही कि मसूरी में इस सीजन का सबसे लंबा जाम लोगों ने करीब चार तक घंटे तक झेला। जाम की लंबाई छह किमी से अधिक बताई गई।
विज्ञापन

मसूरी में लगा 6 KM लंबा जाम, पर्यटक बोले हाय राम

3 of 5
पहाड़ों की रानी में शनिवार को पर्यटकों की भीड़ सुबह से ही उमड़ने लगी थी। वाहनों की संख्या अधिक होने और पार्किंग सुविधा पर्याप्त नहीं होने की वजह से हर तरफ जाम ही जाम लग गया। पर्यटकों को तकरीबन चार घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। दरअसल, दून में आईएमए की पीओपी में शामिल होने आए लोगों और मैदानी क्षेत्रों में गर्मी पड़ने के कारण शनिवार को पर्यटक मसूरी की ओर निकल पड़े।

मसूरी में लगा 6 KM लंबा जाम, पर्यटक बोले हाय राम

4 of 5
इसका असर यह रहा कि सुबह से ही मसूरी-देहरादून रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दिन चढ़ने के साथ वाहनों की संख्या बढ़ती चली गई। पार्किंग फुल होने से पर्यटकों ने सड़क के किनारे वाहन खड़े कर दिए। इससे शहर में जाम लगने लगा और यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी में लगा 6 KM लंबा जाम, पर्यटक बोले हाय राम

5 of 5
पुलिस को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। पर्यटकों को मसूरी-झील से लाइब्रेरी और मैसानिक लॉज बस स्टैंड तक पहुंचने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। कैंपटी रोड पर भी तीन से चार घंटे तक पर्यटक जाम में फंसे रहे। मालरोड पर भी वाहनों की भीड़ शाम तक लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें