चारधाम यात्रा के दौरान भी रायवाला, ऋषिकेश और मुनिकीरेती से लेकर जोशीमठ तक यात्री जाम के झाम में फंसे रहे। यात्रा मार्ग पर जाम ने यात्रियों के खूब पसीने छुड़ाए।
विज्ञापन
2 of 5
jam
- फोटो : amarujala
भीषण गर्मी और तपिश में रायवाला से तपोवन तक 16 किलोमीटर के रास्ते पर तीर्थाटक, पर्यटक कई स्थानों पर जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। यात्रियों का रायवाला क्षेत्र से टिहरी जिले के तपोवन तक कई जगह जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
3 of 5
jamjam
- फोटो : amarujala
रायवाला रेल ब्रिज, श्यामपुर फाटक, चंद्रभागा पुल, आंध्रआश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन सराय और लक्ष्मणझूला संपर्क मार्ग आदि स्थानों पर जाम लगा। जिससे यात्री आगे ही नहीं बढ़ पाए।
4 of 5
jam
- फोटो : amarujala
उधर, जोशीमठ नगर में करीब ढाई घंटे तक वाहनों का जाम लगा रहा। इससे तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे अचानक जोशीमठ नगर में वाहनों का जाम लग गया।
जाम को खोलने में पुलिस के जवानों को भी पसीना बहाना पड़ा। बाद में बदरीनाथ की ओर जाने वाले वाहनों को नृसिंह मंदिर रोड से भेजा गया, तब जाकर नगर में खड़े वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा गया।