रंगमंडल के सचिव डॉ.ओमेंद्र कुमार ने बताया कि उनके साथ 24 रंगकर्मियों का दल नैनीताल पहुंचा है। डॉ.कुमार ने बताया कि उनके साथी अलग-अलग टुकड़ी में यहां पहुंचे जिनसे बस चालकों ने 65 रुपये किराया लिया, लेकिन टैक्सी चालकों ने 1500 से 1800 रुपये वसूले। परिवार संग पहुंचे काशीपुर के अरमान ने बताया कि रूसी बाईपास से नैनीताल छोड़ने तक टैक्सी चालक ने दो हजार रुपये लिए, जिस कारण वह सही से नैनीताल घूम नहीं पाए।