फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: बारिश के बाद अचानक उफान पर आई नदी, नाव बनकर तैरने लगी यात्रियों की कार, कैंप भी उखड़े

Sat, 16 Jun 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
heavy rain
देखिए जब तेज बारिश के बाद नदी अचानक उफान पर आई तो गाड़िया भी बह गई और कैंप भी उखड़ गए।
 
विज्ञापन

2 of 6
heavy rain
बीते बृहस्पतिवार की रात तेज बारिश से शिवपुरी क्षेत्र में हेंवल नदी का जलस्तर बढ़ने से इसके किनारे स्थापित कई बीच कैंप क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि अचानक हुई बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से कोई जनहानि नहीं हुई। बीती रात तेज बारिश में जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ के साथ मुनिकीरेती थाना पुलिस ने मौके पर अभियान चलाकर बीच कैंप खाली करा दिए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
heavy rain
बृहस्पतिवार रात तेज बरसात के चलते हेंवल का जलस्तर बढ़ने से थाना मुनिकीरेती पुलिस ने देररात अभियान चलाकर हेंवल नदी के किनारे स्थापित बीच कैंप पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर ऐहतियातन खाली करा दिए थे। जबकि नदी के किनारे कठ्या व बडल क्षेत्र में स्थापित कई बीच कैंप बह गए। 

4 of 6
heavy rain
पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरदार सिंह पुंडीर ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से कठ्या में स्थापित करीब 18 बीच कैंप में से दर्जनभर से अधिक कैंप बह गए। उन्होंने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ते देखकर कैंप संचालकों द्वारा अपने कैंप खाली करा दिए गए थे और पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
heavy rain
बताया गया कि हेंवल का जलस्तर बढ़ने से वैली माउंटेन बीच कैंप को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। बताया कि नदी के बहाव में कैंप के 14 टैंट, रजाई,गद्दे, पलंग, पर्दे आदि बह गए। जबकि हिमालयन डिस्कवरी कैंप के 10 टैंट व अन्य सामान, कैंप संचालक राम सिंह भंडारी के 15 टैंट व अन्य सामग्री हेंवल नदी के बहाव में समा गए।
बताया गया कि इस दौरान नदी के मलबे में चार कारें दब कर क्षतिग्रस्त हो गई, जिन्हें बाद में निकाल लिया गया। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने हेंवल नदी के तटों पर लगे कई बीच कैंपों के बहने की पुष्टि की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
heavy rain in uttarakhand
उधर दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य सरदार सिंह पुंडीर ने राज्य सरकार व टिहरी प्रशासन से पीड़ित कैंप संचालकों के लिए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बताया कि कैंप बहने से संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है और उनका रोजगार प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें