फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, पढ़कर खिल जाएंगे चेहरे

Sat, 16 Jun 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
xxzd
परिवहन निगम ने संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को तोहफा दिया है। पढ़कर दिल खुश हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
money
उत्तराखंड परिवहन निगम ने नियमित कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के बाद अब संविदा और आउटसोर्स चालकों-परिचालकों के पारिश्रमिक दर में तीन से चार चार फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। प्रबंध निदेशक बीके संत की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। परिवहन निगम के करीब 2500 संविदा, आउटसोर्स और विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। दूसरी ओर कर्मचारियों के पारिश्रमिक दर में बढ़ोतरी के निर्णय पर कर्मचारी संगठनों ने खुशी जताई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
DRIVING
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मैदानी क्षेत्र में चालकों को अब 2.18 रुपये प्रति किमी की जगह 2.22 रुपये और पर्वतीय क्षेत्र में चालकों को 2.63 रुपये प्रति किमी की जगह 2.67 रुपये प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा। इसी प्रकार मैदानी क्षेत्र में परिचालकों को 1.85 रुपये प्रति किमी की जगह अब 1.89 रुपये और पर्वतीय क्षेत्र में परिचालकों को 2.23 रुपये प्रति किमी की जगह 2.26 रुपये प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा।

4 of 5
money
नियमित चालकों और परिचालकों के वेतन में बढ़ोतरी के बाद संविदा, आउटसोर्स कर्मचारी भी पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब इसका आदेश जारी होने के बाद कर्मचारी संगठनों ने प्रबंधन का आभार जताया है। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश महामंत्री रवि पचौरी का कहना है कि यह कर्मचारियों के हित में लिया गया अच्छा फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money
इसका सीधा असर कर्मचारियों के मनोबल पर पड़ेगा। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि संविदा और आउटसोर्स चालकों-परिचालकों का पारिश्रमिक पहले ही बढ़ जाना चाहिए था, लेकिन देर से ही सही प्रबंधन ने अच्छा निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें