फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों के जाल से बचाएंगे ये पांच 'रामबाण'

Sun, 28 Aug 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
Fraud
एक फोन कॉल पर हम अपने बैंक अकाउंट से जुड़ी सभी जानकारी किसी अनजान को दे देते हैं। एक छोटे लालच की वजह से पैसा दोगुना करना हमें महंगा पड़ जाता है। सपना आता है और जमीन खुदवा देते हैं। लॉटरी के एक ईमेल का जवाब देते-देते हम किसी अनजान के अकाउंट में पैसा भिजवा देते हैं। हमारे ऐसे फैसलों का नतीजा ठगी के रूप में सामने आता है। इनका शिकार होने से पहले अगर हम एक बार कूल होकर सोच लें तो कितना अच्छा हो।
विज्ञापन

2 of 8
रुपये डबल - फोटो : Desk
आमतौर पर रात के एक सपने के बाद पूरे घर और प्लॉट की खुदाई करवा देते हैं। इस लालच में मोटा खर्च भी कर देते हैं, लेकिन आपको पता है कि जमीन के नीचे कोई भी खजाना या अन्य कीमती वस्तु पर सरकार का हक होता है।
विज्ञापन

3 of 8
सोना
नियमों के हिसाब से यदि कहीं ऐसा मामला प्रकाश में आता है तो सरकार उस पूरे खजाने वाली जगह पर कब्जा कर लेती है। इसके बाद आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम यहां के आसपास के करीब 200 मीटर इलाके को नो मैंस लैंड घोषित करके कार्रवाई करती है।

4 of 8
calling
अगर आपको अचानक ईमेल या मोबाइल फोन पर लॉटरी निकलने की सूचना मिलती है तो ऐसे मैसेज पर कतई ध्यान न दें। यह बड़ा फ्रॉड हो सकता है। अगर आप जवाब देंगे तो इसमें फंसते चले जाएंगे। तकनीकी विशेषज्ञ अरुण कुमार के मुताबिक इस तरह के ईमेल ज्यादातर फोकस करके उन लोगों को ज्यादा भेजे जाते हैं, जिन्हें कम तकनीकी ज्ञान होता है।
विज्ञापन

5 of 8
डेबिट कार्ड - फोटो : फाइल फोटो
अगर आपको अचानक कोई फोन आए। फोन पर यह कहा जाए कि आपका एटीएम कार्ड एक्सपायर होने वाला है या आपका बैंक खाता बंद हो सकता है, अपनी डिटेल कतई न बताएं। ऐसे तमाम फ्रॉड सामने आ चुके हैं, जिनमें बैंक खाते की पूरी जानकारी लेने के बाद खाते से पैसा उड़ा लिया गया।
विज्ञापन

6 of 8
आरबीआई - फोटो : Getty
पीएनबी के मंडल प्रमुख अनिल खोसला के मुताबिक कोई भी बैंक अपने ग्राहक को इस तरह की कॉल नहीं करता है। अगर कभी किसी दस्तावेज की जरूरत भी हो तो ग्राहक को उसके लिए भी बैंक में ही बुलाया जाता है। यदि कोई आरबीआई, किसी बैंक या इंश्योरेंस रेग्युलरिटी अथॉरिटी के नाम से कॉल करें तो उस पर ध्यान न दें।
विज्ञापन

7 of 8
इंश्योरेंस कंपनी
आज के दौर में इंश्योरेंस पॉलिसी हर दिन नए प्लान के साथ बाजार में आ रही हैं। ऐसे में फ्रॉड भी बढ़ रहे हैं। कहीं मोटा इंश्योरेंस क्लेम दिलाने का लालच दिया जाता है तो कहीं कम पैसे में ज्यादा फायदे की पॉलिसी का लालच दिया जाता है। इंश्योरेंस रेगुलरिटी अथॉरिटी ने इसके प्रति ग्राहकों को जागरूक किया है। ऐसे लालच में आकर किसी को पैसा न दें।
विज्ञापन

8 of 8
धोखा - फोटो : demo pic
आजकल स्टीकर लगाओ, पैसा कमाओ की नई योजना चल रही है। इसके तहत आप अपनी गाड़ी पर किसी भी कंपनी का स्टीकर चिपकाते हैं। बदले में आपको हर महीने पैसा दिया जाता है। अभी तक तमाम लोग इस तरह के फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें