मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को आईसीडीएस निदेशालय भवन में प्रदेश की 13 महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं, 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय कार्यकत्री पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष आठ अगस्त को सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की। वहीं, देहरादून में 500 बेड का जच्चा-बच्चा अस्पताल खोलने की भी घोषणा की।