बदरीनाथ हाईवे पर गरुड़गंगा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को हेलीकॉप्टर से हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट, देहरादून ले जाया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
accident in gopeshwar
- फोटो : AmarUjala
सोमवार को किमाणा गांव निवासी और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दरवान सिंह भंडारी (55) पुत्र नारायण सिंह, उनकी पत्नी कलावती देवी (48), पैंका गांव निवासी पुष्पा राणा (45) पत्नी गबर सिंह, किमाणा गांव निवासी मंजू देवी (30) पत्नी हरि किशन और अंशुल (16) पुत्र गबर सिंह एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने जोशीमठ से नंदप्रयाग जा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
accident in gopeshwar
- फोटो : AmarUjala
गरुड़गंगा के समीप हाईवे के घुमावदार मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पुष्पा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कलावती देवी ने अस्पताल लाते समय एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। जिला चिकित्सालय पहुंचने के बाद इलाज के दौरान दरवान सिंह की भी मौत हो गई।
4 of 5
accident in gopeshwar
- फोटो : AmarUjala
अस्पताल में पहुंचे कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी ने गंभीर घायल मंजू देवी और अंशुल को हेलीकॉप्टर से हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट देहरादून भेजा है।
प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके शुक्ला ने बताया की दुर्घटना में घायल मंजू देवी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं। अंशुल के भी सिर में चोट लगी है। घायलों के सीटी स्कैन की आवश्यकता थी, जिसे देखते हुए दोनों घायलों को हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून रेफर कर दिया गया है।