देशभर में नोटबंदी के बाद से चल रही किल्लत के बीच हरिद्वार के युवा दंत चिकित्सक डा. साहिल धींगड़ा ने परेशान मरीजों को लिए हमदर्द बनकर मुफ्त इलाज करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
2 of 7
sahil
डा. साहिल धींगड़ा फिलहाल 30 दिसंबर तक लोगों को मुफ्त परामर्श देने के साथ ही एक्स-रे और सामान्य दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध करा रहे हैं। अब तक सैकड़ों की संख्या में लोग उनकी इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 7
avd
- फोटो : getty images
रानीपुर मोड़ के पास प्राइम डेंटल के नाम से क्लीनिक चलाने वाले डा. साहिल धींगड़ा ने बताया कि एक महीने से भी ज्यादा समय से चल रही नोटबंदी के बीच मरीज लगातार परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे कई मरीज उनके पास आए जो छोटे नोटों को लेकर परेशान दिखे।
4 of 7
sdf
कई बार फीस देने के लिए पैसे भी थे तो छोटे नोट नहीं मिलने के कारण मरीज चाहकर भी फीस नहीं दे सके। ऐसे में उनकी परेशानी को देखते हुए उन्होंने कुछ समय तक मरीजों को नि:शुल्क इलाज देने के बारे में सोचा।
विज्ञापन
5 of 7
दांत
- फोटो : getty images
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर पहले भी नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों का मुफ्त इलाज कर चुके डा. साहिल धींगड़ा ने इस बारे में अमर उजाला फाउंडेशन से भी संपर्क किया। फाउंडेशन की पहल पर उन्होंने आगामी 30 दिसंबर तक अपने यहां मरीजों को नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
6 of 7
zd
डा. साहिल ने बताया कि चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ वे मरीजों को एक्स-रे भी मुफ्त कर रहे हैं साथ ही क्लीनिक में जो दवाईयां उनके पास उपलब्ध हैं। वे दवाईयां भी जरूरतमंदों को नि.शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल यह निर्णय 30 दिसंबर तक के लिए प्रभावी किया गया है। क्योंकि तीस दिसंबर तक नोटबंदी की परेशानियों से कुछ हद तक निजात मिलने की संभावना है। एक बार फिर समीक्षा कर आगे की परिस्थितियों के बारे में निर्णय लिया जाएगा।