फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के बदरीनाथ दौरे से चर्चाओं में आया इस शख्स का रेस्टोरेंट, वजह है बेहद खास, देखिए... 

Tue, 21 May 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी के दौरे से चर्चाओं में आया रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक दौरे के चलते एक रेस्टोरेंट चर्चाओं में रहा। चर्चा हो भी क्यों ना, वजह जो खास थी। 
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी के दौरे से चर्चाओं में आया रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बदरीनाथ मंदिर को जाने वाले आस्था पथ के समीप ही एक रेस्टोरेंट में तीर्थयात्रियों को खाने में मोदी जी थाली परोसी जा रही है, जिसे तीर्थयात्री व स्थानीय श्रद्धालु खूब पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
पीएम मोदी के दौरे से चर्चाओं में आया रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला
थाली में खिचड़ी, पापड़, सलाद, रोटी, दाल, सब्जी और दही परोसी जा रही है। एक थाली की कीमत 100 रुपये निर्धारित की गई है। 

4 of 6
खिचड़ी
रेस्टोरेंट के मालिक चंद्रमोहन ममगाईं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात्विक भोजन लेते हैं, जिसमें कि खिचड़ी उनका पसंदीदा आहार है। 
विज्ञापन

5 of 6
बदरीनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
इससे प्रेरित होकर बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को मोदी थाली के नाम से खाना परोसा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बदरीनाथ में तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला
रेस्टोरेंट के बाहर से मोदी थाली की तख्तियां भी लटकाई गई हैं, जिसे देखकर तीर्थयात्रियों की यहां भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें