फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की जीत की कामना लेकर बाइक से ही केदारनाथ-बदरीनाथ पहुंच गए भाजपा विधायक, देखिए...

Tue, 21 May 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ के लिए रवाना होते भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल - फोटो : फेसबुक
‘जय बाबा केदार, फिर मोदी सरकार’ का नारा लेकर उत्तराखंड में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल बाइक से ही केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल - फोटो : फेसबुक
विधायक देशराज ने सोमवार को बदरीनाथ धाम में मत्था टेका, जबकि 18 मई को उन्होंने केदारनाथ के दर्शन किए थे। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए केंद्र में मोदी सरकार बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
यात्रा पर रवाना होने से पहले पूजा करते विधायक कर्णवाल - फोटो : फेसबुक
वे 17 मई को बाइक से रुड़की से केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा पर निकले थे, जबकि उनका परिवार कार से पहुंचा है। 

4 of 5
यात्रा पर रवाना होने से पहले पूजा करते विधायक कर्णवाल - फोटो : फेसबुक
विधायक ने कहा कि वर्ष 2014 में उन्होंने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने की कामना के लिए घर पर ही अखंड ज्योति जलाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाटा से केदारनाथ के लिए रवाना होते विधायक - फोटो : फेसबुक
इस बार दोबारा सरकार बनने की कामना लेकर केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर निकले हैं। बाइक पर उनके प्रतिनिधि सतीश शर्मा और दूसरी बाइक पर उनके दो सुरक्षा कर्मी साथ चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें