फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस नेटवर्क के सामने JIO का डाटा ऑफर फीका, हर दिन दे रहा हाई स्पीड 3GB डाटा

Thu, 27 Apr 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
internet addiction - फोटो : ge
इस नेटवर्क के सामने टेलीकॉम इंडस्ट्री में भूचाल ला देने वाला रिलायंस जीओ का डाटा ऑफर एक दम फ‌ीका पड़ रहा है। जीओ को टक्कर देने के मकसद से यह नेटवर्क बेहद सस्ते और आर्कषक ऑफर लेकर आया है।
 
विज्ञापन

2 of 8
BSNL
बीएसएनएल ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए नया टैरिफ वाउचर प्लान लांच किया है। दिल खोल के बोल ऑफर के तहत एसटीवी 348 रुपये में 28 दिन तक असीमित लोकल या एसटीडी कॉल (होम एलएस ए में) एवं असीमित डाटा (दो जीबी हाई स्पीड, उसके बाद 80 केबीपीएस) की सुविधा मिल रही है।
 
विज्ञापन

3 of 8
bsnl
साथ ही, ट्रिपल ऐस 333 रुपये में 90 दिन तक अनलिमिटेड डाटा (तीन जीबी प्रति दिन हाई स्पीड, इसके बाद 80 केबीपीएस स्पीड) मिलेगा।

4 of 8
BSNL
नहले पे दहला ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को 394 रुपये में बीसएनएल नेटवर्क पर 3000 मिनट व अन्य नेटवर्क पर 1800 मिनट की वायस कॉल व 71 दिन तक अनलिमिटेड डाटा की सुविधा है।
 
विज्ञापन

5 of 8
BSNL
ठीक ऐसे ही 399 रुपये में दो जीबी प्रति दिन हाई स्पीड को बढ़ाकर तीन जीबी कर दिया गया है। उसके बाद असीमित 80 केबीपीएस की स्पीड से डाटा मिलेगा।
 
विज्ञापन

6 of 8
BSNL
साथ ही, 28 दिन तक बीएसएनएल नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल एवं अन्य नेटवर्क पर 25 मिनट प्रतिदिन कॉल करने की सुविधा मिल रही है। यह जानकारी मुख्य महाप्रबंधक महक सिंह ने दी। 
 
विज्ञापन

7 of 8
जियो
वहीं रिलायंस जीओ की बात करें तो 303 रुपये में 28 दिन वैलिडिटी के साथ प्राइम मेंबर के लिए सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा अनलिमिटेड, 28 जीबी 4 जी नेटवर्क पर, 1 दिन में 1 जीबी डाटा दे रहा है। नॉन प्राइम मेंबर के लिए सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा 28 दिन के लिए 2.5 जीबी पर डे लिमिट के साथ।

 
विज्ञापन

8 of 8
JIO OFFERS
जिओ 499 रुपये के वाउचर में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ प्राइम मेंबर के लिए सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा अनलिमिटेड, 56 जीबी 4जी नेटवर्क पर, 1 दिन में 2जीबी की लिमिट दे रहा है। नॉन प्राइम मेंबर के लिए सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा 5 जीबी 4जी डाटा मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें