राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' रीलिज के दिन ही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो गई। इस बड़ी उपलब्धि के पीछे उत्तराखंड के बेटे का कमाल है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Newton
- फोटो : Newton
उत्तराखंड के एक और लाल ने अपनी प्रतिभा के दम पर देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन किया है। भारत की ओर से ऑस्कर पुरस्कार के लिए भेजी जा रही आधिकारिक प्रविष्टि ‘न्यूटन’ फिल्म के को-राइटर मूल रूप से नैनीताल निवासी मयंक तिवारी हैं। करीब दस वर्ष पत्रकारिता करने के बाद फिल्म लेखन के क्षेत्र में उतरे मयंक इससे पहले रागिनी एमएसएस फिल्म की कहानी भी लिख चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Newton
- फोटो : Newton
मूल रूप से नैनीताल निवासी मयंक के पिता सीबीआई में तैनात थे। उनका ननिहाल गंगोलीहाट क्षेत्र में है, जहां की सुंदरता उन्हें लुभाती रही है। उन्होंने बताया कि नैनीताल में हाईकोर्ट के पास उनका पैतृक घर है। उनकी पढ़ाई दिल्ली में हुई।
4 of 6
Newton
इसके बाद उन्होंने करीब दस साल अंग्रेजी अखबारों में पत्रकारिता की। मयंक का कहना है कि मंदी के दौर में उनके कई साथियों की नौकरी चली गई, जिससे उनका मन पत्रकारिता से उचट गया।
विज्ञापन
5 of 6
rajkumar rao
लेखन से प्यार था, इसलिए उन्होंने फिल्मों की कहानी लिखने पर फोकस किया। पहली फिल्म रागिनी एमएमएस की कहानी लिखी। जिसके बाद उन्होंने सुलेमानी कीड़ा फिल्म में स्क्रिप्ट राइटिंग के साथ-साथ एक्टिंग भी की। इसके बाद उन्होंने न्यूटन फिल्म में सह लेखक की भूमिका निभाई।
मयंक ने बताया कि निर्देशक अमित मासुरकर की फिल्म में मुख्य किरदार राजकुमार राव का नाम नूतन है, जिसे बदलकर वह न्यूटन रख लेता है। वह एक क्लर्क की भूमिका में हैं, जिसकी ड्यूटी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगा दी जाती है। फिल्म में उनके साथ घटने वाली तमाम घटनाओं को पिरोया गया है।