पहले नवरात्र की पहली सुबह देहरादून की नीतू के घर खुशियों की सौगात लेकर आई। नीतू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुलावा आया है।
विज्ञापन
2 of 6
pm modi
आगामी 10 और 11 अक्तूबर को नीतू नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलने वाले उन खास लोगों में शामिल होगी, जिन्हें केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की लाभार्थियों की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
nitu thapa
रायपुर ब्लाक के नौका, दौड़वाला (मोथरोवाला) निवासी नीतू को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उपलब्ध घर की श्रेणी में स्थान मिला है। घर बनने की खुशी तो थी ही, अब इस खास मौके ने नीतू की खुशी में चार चांद लगा दिए हैं।
4 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : SELF
केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यह जानना चाहते हैं कि उन्हें योजना का कितना और किस रूप में लाभ मिला। इसके तहत देशभर से ऐसे लाभार्थियों को दिल्ली बुलाया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : SELF
मुख्य विकास अधिकारी गिरधर सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड के कुल 130 लोगों को बुलावा आया है। जिसमें 70 मनरेगा योजना के तहत, 50 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और 10 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी शामिल हैं। नई दिल्ली में नाना जी देशमुख जयंती के उपलक्ष्य में 10 और 11 अक्तूबर को क्रेंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर से आए ऐसे लाभार्थियों को प्रधानमंत्री संबांधित करेंगे।
घरों में बर्तन धोकर चलाती है परिवार
नीतू रोजाना 12 से 15 घरों में बर्तन धोने और खाना बनाने का काम करती है। नीतू गरीब है, लेकिन स्वालंबन से भरी है। मेहनत को ही उसने जिंदगी की परिभाषा बनाया है। बच्चों की शिक्षा पर गरीबी का अंधेरा न छाए, इसलिए वह दिन-रात मेहनत करती है। पति भी दिहाड़ी-मजदूरी करता है। उनका बड़ा बेटा निखिल 11वीं कक्षा में एक पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। जबकि छोटा बेटा नितिन 8वीं और बेटी 5वीं में सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं।