फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये डॉगी हैं बेहद खास, मालिक को दिलाए हैं चार इंटरनेशनल खिताब

Mon, 12 Dec 2016 05:14 PM IST
सुनीत द्विवेदी / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
dog show - फोटो : amar ujala
अक्सर समाज में बच्चे अपने माता-पिता को पहचान दिलाते हैं। लेकिन, लखनऊ की एक महिला इनाक्षी चंदेल को उनके डॉगीज ने समाज में अलग पहचान दिलाई है।
 
विज्ञापन

2 of 6
dog show
उनके दो लेब्राडोर डॉग्स चोको और चिली ने एफसीआई इंटरनेशनल डॉग शो में कुल चार खिताब दिलाए है। इनाक्षी दोनों को अपने बच्चों की तरह प्यार करती है। यही वजह है कि उन्होंने उनके नाम के आगे अपना नाम कैनल क्लब ऑफ इंडिया (केसीआई) में रजिस्टर कराया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
dog show
रविवार को रेंजर्स ग्राउंड में डॉग शो में पहुंची 60 वर्षीय इनाक्षी ने अमर उजाला को बताया कि उन्हें बचपन से ही जानवरों से काफी लगाव है। मेरे पिता डॉग्स के काफी शौकीन थे। यही कारण है कि मुझे भी बेजुबानों से काफी प्रेम है। इसी के चलते मैंने टीचर की जॉब छोड़ दी।
 

4 of 6
dog show
2005 से लगातार देशभर में होने वाले डॉग शो में हिस्सा ले रही हूं। वैसे तो मेरे पास 15 लेब्राडोर हैं। लेकिन, चार साल के चोको की बात ही अलग है। वह लेब्राडोर की पांचवीं जनरेशन है। वहीं, चिली भी कम नहीं है। यहीं कारण है कि मैंने दोनों के नाम के आगे अपना नाम जोड़ा है।
 
विज्ञापन

5 of 6
dog show
बाकायदा इसे केसीआई में रजिस्टर कराया है। कहा कि दोनों ने 2014 में ऊटी में आयोजित एफसीआई इंटरनेशनल डॉग शो में कैसिब अवॉर्ड जीता। वहीं, 2015 में बंगलुरु में आयोजित इसी प्रतियोगिता में चोको और चिली ने दो कैसिब खिताब जीते। इतना ही नहीं चेन्नई में चोको ने खिताब जीत इनाक्षी का मान बढ़ाया। चोको ने नौ औ चिली ने 13 बार अंतिम आठ में जगह बनाई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dog show
सात माह का इनाक्षी व्हाइट मैगनोलिया भी धमाल मचा रहा है। 20 नवंबर को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए डॉग शो में उसे बेस्ट पपी ऑफ द शो का खिताब मिला। वहीं, नवंबर में ही मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी उसे बेस्ट पपी से नवाजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें