फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्तांबुल घूमने गए IAS के बेटे की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या, घर से उठी अर्थी तो हर कोई रोया

Mon, 28 May 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
death
अमेरिका से घर शादी में आया उत्तराखंड के आईएएस का बेटा इस्तांबुल घूमने निकल गया। लेकिन वापस उसकी अर्थी आई। मां बाप बस यही कहकर रोते रहे कि काश! इस्ताबुल न गया हो तो आंखों के सामने होता हमारा बेटा। तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
death
तेलंगाना में प्रमुख सचिव रुड़की सिविल लाइंस निवासी शशांक गोयल के 24 वर्षीय बेटे शुभम गोयल (24) की इस्तांबुल तर्की में लूट के इरादे से गोली और चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हवाई जहाज से सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली लाया गया। जहां से दोपहर करीब साढ़े बारह बजे परिजन शव लेकर रुड़की पहुंचे। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ उनके घर पर एकत्र हो गई। बेहद गमगीन माहौल में मालवीय चौक स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
death
आईआईटी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं केएलडीएवी कालेज रुड़की के प्रबंध समिति के अध्यक्ष शुभम के दादा डा. डीबी गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पोते शुभम गोयल ने एमेटी नोएडा से बीटेक की डिग्री ली थी। इसके बाद कैलीफोर्निया से एमटेक किया। जिसके बाद शुभम अमेरिका के फेडरल बैंक में डिप्टी मैनेजर के रूप में कार्यरत था। उन्होंने बताया कि शुभम विगत 28 अप्रैल को दिल्ली में अपनी बुआ की लड़की की शादी में शरीक होने के लिए पहुंचा और एक जून को उसे अमेरिका लौटना था।

4 of 5
death
विगत 22 मई को उसका अपने दोस्त गाजियाबाद निवासी सुधांशु के साथ टर्की में घूमने जाने का कार्यक्रम बना। उन्होंने बताया कि इंस्ताबुल में 24 मई को लूट के इरादे से कुछ हथियारबंद लुटेरों ने दोनों को घेर लिया। सुधांशु ने कोई विरोध किए बिना जेब में डॉलर उन्हें थमा दिए। जबकि शुभम ने विरोध किया तो उन्होंने लाठी डंडे, चाकू से हमला कर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद इंडियन एंबेसी से संपर्क किया गया। जिसके बाद जरूरी औपचारिकताएं पूरी की गई। विगत शनिवार की रात को जानकारी मिली थी कि रविवार की सुबह को शव इंडिया पहुंच जाएगा। जानकारी के मुताबिक उन्हें आतंकी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
death
इसके बाद परिजनों को सुबह साढ़े बजे दिल्ली ऐयरपोर्ट से शव मिला। जिसे परिजन रुड़की लेकर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पहुंचे। यहां सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ सिविल लाइंस स्थित उनके घर पर जमा हो गई। भारी गमगीन माहौल में शाम करीब चार बजे शुभम के शव का मालवीय चौक स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक शुभम गोयल के पिता शशांक गोयल 1990 बैच के सीनियर आईएएस आफिसर हैं। जो वर्तमान में तेलांगान में प्रमुख सचिव के पद पर तैनात है। उनका दूसरा बेटा अमेरिका में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें