फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरते ही टैक्सी के उड़े परखच्चे, अंदर थे 12 यात्री, दर्दनाक तस्वीरें...

Wed, 14 Nov 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरी
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडिय़ाला के समीप  एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे गंगा नदी किनारे जा गिरा। वाहन में चालक समेत 12 लोग सवार थे। इस घटना में सभी लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन

2 of 5
बदरीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरी
घटना स्थल में सड़क में पहुंचने के लिए कोई रास्ता न होने पर घायलों को राफ्ट के जरिए कौड़ियाला भेजा गया। यहां से सड़क मार्ग से उनको उपचार हेतु 108 वाहन और प्राइवेट वाहनों से राजकीय अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया है। गनीमत यह रही कि सड़क किनारे क्रश बैरियर तोड़कर वाहन नदी किनारे रेत में गिरा। नदी किनारे पत्थर होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।   
विज्ञापन

3 of 5
बदरीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरी
मंगलवार सुबह कर्णप्रयाग से ऋषिकेश के लिए निकली टैक्सी कौडिय़ाला से करीब दो किलोमीटर पहले क्रश बैरियर तोड़ते हुए खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर देवप्रयाग, बछेलीखाल, गूलर और व्यासी से पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। 

4 of 5
बदरीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरी
बचाव टीम ने लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर राफ्ट के जरिए सड़क तक पहुंचाया। थानाध्यक्ष देवप्रयाग विनोद राणा ने बताया कि वाहन में सवार सभी 12 लोग घायल हुए हैं। उनका ऋषिकेश अस्पताल में उपचार चल रहा है। वाहन में बैठी सवारियों ने बताया कि ऐसा लगा कि जैसे ब्रेक में खराबी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदरीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरी
हादसे में विक्की चौहान निवासी दिगोली मायापुर, गंगा सिंह निवासी वांण देवाल, लक्ष्मण सिंह निवासी चमोली, अर्चना निवासी कणसुल कर्णप्रयाग,कमला देवी व उसका बेटा दीपक निवासी प्रेमनगर कर्णप्रयाग, विनय निवासी सुखतोली, रोशन रावत निवासी उत्तरकाशी, आशीष तोपाल, सूरज निवासी जोशीमठ, प्रमोद नेगी और वाहन चालक पुष्कर निवासी गैरसैंण घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें