इसके बाद राजा-रानी कोटद्वार से पाखरो होते हुए कार्बेट पार्क के लिए रवाना हो गए थे इस दौरान जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल, सीडीओ हिमांशु खुराना, एसएसपी दिलीप कुंवर, एडीएम डॉ. एसके बरनवाल, कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ पुनीत तोमर, लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ इंद्रेश उपाध्याय और एसडीएम कोटद्वार योगेश मेहरा उपस्थित थे। वन अधिकारियों ने बताया कि कोटद्वार से पाखरो और कालागढ़ जाते समय कार्बेट के जंगलों के प्राकृतिक नजारों को देखकर शाही दंपती खुश नजर आए।