फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के प्रत्येक छात्र को दो लाख का दुर्घटना बीमा, मिलेंगी और भी कई सुविधाएं

Wed, 10 May 2017 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों का सरकार मुफ्त दुघर्टना बीमा कराने जा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने छात्र संघ पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

2 of 6
उन्होंने कहा कि यह बीमा दो लाख रुपये का होगा, जिसकी जिम्मेदारी सहकारी बैंकों को दी गई है। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 280 सहकारी बैंक अब हर कॉलेज में पहुंचेंगे और छात्रों के जीरो बैलेंस पर खाते खोलेंगे। सहकारी बैंकों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह सभी छात्रों का मुफ्त में दो लाख रुपये का दुघर्टना बीमा करेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
जब तक छात्र उस कॉलेज में रहेगा, तब तक यह बीमा उसके लिए मुफ्त रहेगा। उन्होंने बताया कि 300 से ज्यादा छात्रसंघ वाले कॉलेजों में सरकार 50 प्रतिशत छूट के साथ स्वदेशी कैंटीन शुरू करने जा रही है।

4 of 6
​​यहां छात्रों को हर खाने पीने की चीज आधे दाम पर मिलेगी। साथ ही, जिन कॉलेजों में छात्र छह से सात घंटे तक पढ़ते हैं, वहां उन्हें आधे दाम पर खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
यहां अहम बात यह भी है कि छात्रों की जो सिक्योरिटी फीस दाखिले के वक्त जमा कराई जाती है, वह भी कोर्स पूरा होते ही उसके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। सरकार सभी छात्रों को मुफ्त में यू हेल्थ कार्ड भी देने जा रही है, जिससे उसका इलाज आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
​सभी कॉलेजों में नए सत्र से ड्रेस कोड लागू करने का प्रस्ताव शिक्षा मंत्री ने छात्रसंघ पदाधिकारियों के सामने रखा, जिसकी छात्र नेताओं ने सराहना की। उन्होंने कहा कि ड्रेस कोड होने से छात्रों में समानता और सुरक्षा की भावना आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें