चारों तरफ पानी ही पानी और मलबा, गुप्प अंधेरा और सुनसान एरिया। कुछ ऐसी ही खौफनाक रात इन बच्चों ने गुजारी। स्कूल में भूस्खलन से मलबा भर जाने के बाद बच्चे दहशत में आ गए। तस्वीरें देखकर आपका दिल भी दहल जाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
landslide
सोमवार रात पौने दस बजे भारी बारिश के बाद घुसे मलबे के बाद मंगलवार सुबह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जोखला में यह नजारा देखने को मिला। छात्रों और स्टाफ की आंखों में काली रात के खौफ का साया साफ तौर पर दिखाई देता है। परिजनों को देख बच्चे उनसे लिपटकर रोने लगते है।
विज्ञापन
3 of 6
landslide
अफसरों और पत्रकारों को घटना के बारे में बताते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. जीसी बड़ोनी और वार्डन सुधा पैन्यूली का गला भर आता है। मंगलवार की सुबह स्कूल पहुंचे अभिभावक सभी 343 छात्रों को अपने साथ ले गए। एहतियात के तौर पर स्कूल की अनिश्चितकालीन छुट्टी घोषित कर दी गई है।
4 of 6
landslide
समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव शैलेश बगोली ने तहसीलदार एसपी उनियाल समेत प्रशासनिक अमले के साथ स्कूल का दौरा किया। स्कूल के 13 कक्षों के साथ ही तीन लैब, लाइब्रेरी, प्रधानाचार्य कक्ष, स्टाफ रूम, डिस्पेंसरी, बरामदें और खेल मैदान में तीन से पांच फीट तक मलबा भरा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
landslide
अपर सचिव ने तहसील, लोनिवि, बिजली और जल संस्थान के अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल का मलबा पीडब्लूडी की साहिया डिवीजन और दिल्ली यमुनोत्री हाइवे का मलबा बडकोट डिविजन को हटाने को कहा।
सोमवार रात करीब पौने दस बजे तेज बहाव के साथ निर्माणाधीन कौथी-भौंदी मोटर मार्ग का मलबा स्कूल परिसर में घुसने के बाद स्टाफ और छात्रों ने ऊंचाई पर स्थित डाइनिंग हॉल में पहुंच कर किसी तरह जान बचाई। उन्होंने खौफ के बीच पूरी रात हॉल में जागकर गुजारी।