फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां रेत बजरी का ढुलान करने के बाद ही मिलेगी शिक्षा, देखिए छात्रों का हो गया क्या हाल

Sat, 27 May 2017 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली 
विज्ञापन
1 of 5
श‌िक्षा के मंद‌िर में छात्रों को ज‌िस समय श‌िक्षा म‌िलती चा‌ह‌िए उस समय उनके ऐसा काम कराया जा रहा है ज‌िससे उनका बुरा हाल हो गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भिलंगना ब्लॉक में कारगिल शहीद दलबीर सिंह राणा इंटर कालेज ठेला के छात्रों को किताबी ज्ञान देने के बजाय उनसे मजदूरी कराई जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
ठेला इंटर कालेज में इन दिनों ओएनजीसी की ओर से दिए गए आठ लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि कालेज के प्रधानाचार्य इसमें खुद ठेकेदार बने हुए हैं। वह स्कूल समय में छात्रों से रेत ढुलाने का कार्य करवा रहे हैं। 

4 of 5
इस वजह से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। हालांकि कालेज के प्रधानाचार्य का कहना है कि राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों से खेल के लिए जंपिंग खड्डा खुदवाया जा रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि कालेज से बाहर पटवारी चौकी के पास से छात्र खुदाई कर वहां से बजरी निकालकर स्कूल तक ढुलान भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष भजन सिंह भंडारी ने कहा कि भवन निर्माण के ठेकेदार स्वयं प्रधानाचार्य बने हुए हैं, जिससे वह रेत ढुलान का कार्य छात्रों से करवा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में जांच की मांग भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें