डीएवी पीजी कॉलेज में उपाध्यक्ष पद पर नामांकन के दौरान दो छात्र गुट आमने-सामने आ गए। इस बीच एक छात्र ने दूसरे गुट की छात्रा के साथ धक्कामुक्की कर दी तो मामला और बढ़ गया। तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
dav
मामला बढ़ते ही छात्राएं भी गुस्से में आ गईं और दूर तक दूसरे गुट की छात्राओं को धक्का देकर नामांकन स्थल से बाहर कर दिया। इस दौरान दोनों गुटों के छात्रों के बीच हाथापाई हुई और जमकर लात-घूंसे भी चले। मौके पर मौजूद पुलिस ने बमुश्किल हालात को काबू किया।
विज्ञापन
3 of 6
dav
डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ महासंग्राम में इस बार 35 छात्र नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। शुक्रवार को प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराने पहुंचे। इस दौरान कई पदों पर डमी कैंडीकेड्स के नामांकन कराने की भी होड़ नजर आई।
4 of 6
dav
शुक्रवार को नामांकन शुरू होने के साथ ही उपाध्यक्ष पद पर डमी कैंडीडेट्स के नामांकन को लेकर दो छात्र गुटों में विवाद हो गया। दिवाकर ग्रुप के संस्थापक दिवाकर ने डमी नॉमिनेशन पर सख्त आपत्ति जताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
5 of 6
dav
उनका कहना था कि उनके वोट काटने के लिए डमी कैंडीडेट्स उतारे जा रहे हैं। किसी तरह मामला शांत हुआ। दोपहर में जैसे ही नामांकन खत्म होने की बारी आई तो दिवाकर ग्रुप और भावना ग्रुप के बीच विवाद पैदा हो गया।
आरोप है कि किसी छात्र ने दूसरे ग्रुप की एक छात्रा को नामांकन स्थल से बाहर करने के लिए धक्कामुक्की कर दी। इससे छात्राएं भड़क गईं। देखते ही देखते दोनों गुट आमने-सामने आ गए।