चंद्रोटी पुल के नीचे पानी कुछ ज्यादा मिला तो अंशुमान शुक्ला, सचिन पुंडीर, विवेक यादव और शिवम उपाध्याय कपड़े उतारकर नहाने लगे। इस दौरान उनमें फोटोग्राफी और सेल्फी खींचने की होड़ मची थी। विवेक यादव खाई में उतरा था, लेकिन तैराक होने के कारण उसने खुद को बाहर निकाल लिया।