फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा 2019: चूर हुआ लंकापति का अहंकार, श्री राम के अग्निबाण से धू-धू कर जल उठा रावण, तस्वीरें...

Wed, 09 Oct 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया। देहरादून में बन्नू बिरादरी की ओर से आयोजित शहर के सबसे बड़े कार्यक्रम के तहत परेड ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले दहन किए गए। इसके अलावा पटेलनगर और इंदिरा नगर में भी विभिन्न समितियों की ओर से दशहरा मेला और रावण पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
परेड ग्राउंड में दशहरा मेले में मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि श्रीराम केवल भारतीयों के लिए ही नहीं बल्कि उनका चरित्र पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी है। भारत के अलावा विश्व के कई देशों में रामलीला मंचन के माध्यम से श्रीराम के चरित्र को बताने का प्रयास किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
आज जहां युवा पीढ़ी में माता पिता के अनादर का चलन चल पड़ा है तो उन्हें इस बात से सीख लेनी चाहिए कि चक्रवर्ती सम्राट की गद्दी को छोड़कर कैसे श्रीराम ने वन जाने का निर्णय लिया और अपने पिता के वचन को निभाया। 

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण सुरक्षा का प्रण लिए इस बार रामकला समिति की ओर से झंडा बाजार में प्रदूषण मुक्त लंका दहन कार्यक्रम हुआ। यहां लेजर लाईटों के माध्यम से रामयाण के विभिन्न दृश्यों को दिखाया गया। 151 साल बदली इस परंपरा के हजारों लोग गवाह बने। बच्चों से लेकर वृद्धों तक में इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए उत्साह बना रहा।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
झंडा बाजार में हुए इस कार्यक्रम में मेयर विनोद चमोली, डीजी क्राइम अशोक कुमार, श्रीरामकला समिति के अध्यक्ष अरविंद गोयल, महेश गर्ग, राकेश महेंद्रू, हर्ष अग्रवाल, राकेश भंडारी, ललित मोहन शर्मा, मनमोहन जायसवाल, सोमप्रकाश शर्मा, रविंद्र नाथ मांगलिक, विक्की गोयल, घनश्याम शर्मा आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार और गढ़वाल व ऋषिकेश में भी असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धर्मनगरी में उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। हरिद्वार की मुख्य रामलीला रामलीला रंगमंच हरिद्वार की ओर से रोड़ी बेलवाला मैदान, रामलीला रंगमंच मायापुर की ओर से नगर निगम प्रांगण और भीमगोड़ा रामलीला की ओर से भीमगोड़ा, चौक बाजार ज्वालापुर रामलीला समिति की ओर से पुल जटवाड़ा, भेल सेक्टर तीन, चार व पांच, कनखल, शिवालिक नगर आदि स्थानों पर धूमधाम के साथ दशहरा मनाया गया। 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
दशहरा देखने जुटी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भगवान राम व रावण के बीच हुए घमासान युद्ध में श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का सेना सहित वध कर बुराई पर अच्छाई की विजय की गाथा लिखी। 

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
रावण का वध करने के पश्चात भगवान राम ने माता सीता को उसकी कैद से मुक्त कराया और विभीषण को लंका का राजपाट सौंप संसार को शांति व भाईचारे से रहने का संदेश दिया। 

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इसके पश्चात रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। चौक बाजार ज्वालापुर श्रीरामलीला समिति की और पुल जटवाड़ा पर आयोजित दशहरा महापर्व में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रावण दहन के साथ ही बुराइयों का अंत हो जाता है। 
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से लक्ष्मण चौक स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में गायक जुबिन नौटियाल ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें