फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के 113 कॉलेज में आज एक साथ छात्रसंघ चुनाव, तस्वीरों में देखें चुनावी माहौल

Mon, 09 Sep 2019 02:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के 121 महाविद्यालयों में से 113 में आज छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर दो बजे के बाद तक जारी रहा। वहीं कहीं-कहीं मतदान संपन्न होने के बाद गणना शुरू हो गई।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
आज ही मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

 
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव को लेकर जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। वही छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें।

 

4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो बजे देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में मतदान अंतिम चरण में पहुंचा। इस बार डीएवी में मतदान प्रतिशत कम रहा। एसजीआरआर पीजी कॉलेज में भी दो बजे मतदान खत्म हो गया। यहां कुल 1080 वोट पड़े।

 
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
डीबीएस में भी मतदान प्रतिशत गिरा है। दो दिन पहले हुए झगड़े का असर माना जा रहा है। वहीं दोपहर दो बजे तक डीबीएस कॉलेज में 60 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके बाद यहां गणना शुरू हुई। 

 
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
एमपीजी कॉलेज मसूरी में चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए। परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश में पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। 

 
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : अमर उजाला
छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी द्वारा हूटिंग करने पर मसूरी कोतवाल भावना कैंथोला ने छात्र नेताओं को लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पालन करने की दी हिदायत दी।

 

8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के चिन्मय डिग्री कॉलेज में दोपहर दो बजे चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अमन कुशवाहा अध्यक्ष चुने गए।  महिला विद्यालय में दो बजे बाद भी मतदान जारी रहा।

 

9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इस बार हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय और एसएमजेएन पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कैंसिल किए गए हैं।

 

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। यहां एबीवीपी के सभी निर्वाचित पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं।

 
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही रैली को रोकने के दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस में तीखी झड़प हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें