फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव 2019: ऐसा चढ़ा जीत का रंग, अबीर गुलाल उड़ाकर मनाया जश्न, तस्वीरें...

Tue, 10 Sep 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में सोमवार को संपन्न हुए चुनाव में निर्दलीय व अन्य प्रत्याशियों का दबदबा रहा। देर रात तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के 44 महाविद्यायों में निर्दलीय व अन्य प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जहां एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को 34 तो एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को 18 महाविद्यालय में जीत हासिल हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
देहरादून और मसूरी के डिग्री कॉलेजों और दून विवि में हुए छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी को चार कॉलेजों में हार का सामना करना पड़ा। एनएसयूआई को केवल एक कॉलेज में ही जीत मिल पाई। डीएवी कॉलेज में 12 साल के बाद एबीवीपी का प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर चुनाव हार गया। एमकेपी कॉलेज में दो साल के बाद एबीवीपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

3 of 6
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में एबीवीपी के प्रत्याशी को सक्षम ग्रुप ने हरा दिया। रायपुर कॉलेज में निर्दलीय प्रत्याशी ने एबीवीपी प्रत्याशी को हरा दिया। डीबीएस कॉलेज में एबीवीपी को जीत हासिल हुई। मसूरी के एमपीजी कॉलेज में एबीवीपी की हार और एनएसयूआई की जीत हुई। 

4 of 6
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
दून विवि में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा रहा। ऋषिकेश में राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में एबीवीपी के अनुराग पयाल और शहीद दुर्गामल पीडी कॉलेज डोईवाला में एबीवीपी के अभिषेक विजयी रहे। उधर, श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में रमेश निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। जबकी वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय विकासनगर में निर्दलीय प्रत्याशी प्रिंस राणा जीते। 
विज्ञापन

5 of 6
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
गढ़वाल में हुए छात्रसंघ चुनावों में एबीवीपी का दबदबा रहा है। 11 महाविद्यालयों में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर परिषद के प्रत्याशियों ने कब्जा किया है। सात महाविद्यालयों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा किया है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन पांच सीटें लेकर तीसरे स्थान पर रहा है। इसके अलावा दो महाविद्यालयों में जय हो ग्रुप, तीन कालेजों में आर्यन ग्रुप ने जीत हासिल की है। टिहरी जिले में नई टिहरी महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर सत्यमेव जयते ने आठवीं बार कब्जा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
यहां महासचिव पद को छोड़कर अन्य सभी पदों पर इसी संगठन के प्रत्याशी जीते हैं। पौड़ी जिले में राठ महाविद्यालय में पहली बार छात्र परिषद का गठन हुआ है। राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में छात्रों ने चुनावों से इनकार करने पर यहां सांस्कृतिक अकादमी परिषद का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें