फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: तेज बारिश के साथ अंधड़ से दिन में ही छा गया अंधेरा, 24 घंटे अभी भी खतरनाक

Thu, 03 May 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
storm
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड में बुधवार शाम अंधड़ के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। विभाग की माने तो अभी अगले 24 घंटे यही स्थिति बनी रहेगी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
storm
धूल भरी आंधी चलने से जनजीवन बेहाल हो गया है। शहर में धूल के गुजार से लोग मुश्किल में पड़ गए। कई जगह पेड़ गिरने की सूचना है। जबकि शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो चुकी है। वहीं आंधी के बाद तेज बारिश शुरू हो गयी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
storm
राजधानी देहरादून ही नहीं समूचे उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक आंधी और तूफान ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। उत्तराखंड में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बारिश के साथ ही 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की।

4 of 5
storm
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अभी अगले 24 घंटे में किसी भी समय आंधी के और तेज ओलावृष्टि हो सकती है। देहरादून एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
storm
अधिकांश क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश, आंधी व ओलावृष्टि भी हो सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 व 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें