फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां हो रहा था श्रीदेवी की अस्थियों का इंतजार,इस वजह से था तीर्थपुरोहितों को पूरा विश्वास

Sun, 04 Mar 2018 11:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी - फोटो : ANI
तीर्थपुरोहितों को पूरा विश्वास था की दिवंगत फिल्म अभिनेत्री की अस्थियों को यहां लाया जाएगा। पर जानते है क्यों? पढ़िए क्या थी वजह...
विज्ञापन

2 of 6
Sridevi
दिवंगत फिल्म अभिनेत्री की अस्थियों की प्रतीक्षा की जा रही थी, ताकि कपूर परिवार की परंपराओं के अनुसार उनका विर्सजन हरकी पैड़ी पर किया जा सके, लेकिन श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन रामेश्वरम में किया गया, लेकिन हरिद्वार में तीर्थपुरोहितों को पूरा भरोसा था कि उनकी अस्थियां यहां लाई जाएगी। इसके पीछे की वजह ...
विज्ञापन

3 of 6
Boney Kapoor on Sridevi
श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और पूरा कपूर खानदान मूल रूप से पाकिस्तान के पेशावर शहर के निवासी हैं। पृथ्वीराज कपूर से लेकर कूपर परिवार की तमाम अस्थियां हरिद्वार आई हैं और उनके पुरोहित पंडित शिव कुमार पालीवाल ने कर्मकांड संपन्न कराए।

4 of 6
BONY KAPOOR
बोनी कपूर और राजकूपर दोनों के ही परिवार पेशावर शहर के रहने वाले हैं, किंतु दोनों परिवारों के बीच कोई रिश्ता नहीं है। बोनी कपूर परिवार से ऋषिकेश परमार्थ निकेतन के मुनि चिदानंद के गहरे संबंध हैं। वे या अनिल कपूर जब भी हरिद्वार आए उन्हीं के पास कर्मकांड करने पहुंचे। अलबत्ता उन्होंने अपने पुरोहित को ऋषिकेश अवश्य बुलाया। उनकी बही में नाम भी दर्ज कराया।
विज्ञापन

5 of 6
haridwar ganga
पिछली बार हरिद्वार के पुरोहितों की ओर से कड़ा विरोध करने पर मुनि चिदानंद ने हरिद्वार आकर बाकायदा घोषणा की थी कि वे अब कभी भी ऋषिकेश में अस्थि प्रवाह नहीं कराएंगे। शास्त्रों के अनुसार हरकी पैड़ी पर ही अस्थि प्रवाह के लिए लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sridevi
अब तीर्थ पुरोहित पंडित शिव कुमार पालीवाल आशंकित थे कि बोनी कपूर अस्थियां लेकर हरिद्वार आते हैं या ऋषिकेश जाते हैं। उन्होंने मुंबई में कपूर परिवार से संपर्क भी साधा था, लेकिन अब खबर मिली की श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें