फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामिलिट्री फोर्सेज में जल्द आएगी नौकरियों की बहार, होगी स्पेशल भर्ती

Tue, 11 Oct 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 5
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू - फोटो : AmarUjala
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में पैरामिलिट्री फोर्सेज के लिए स्पेशल भर्ती अभियान चलाया जाएगा ताकि इन इलाकों के युवाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन

2 of 5
भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान - फोटो : AmarUjala
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में सड़कें बनाने के काम में तेजी लाई जा रही है। वह खुद बुधवार को चीन की सीमा की तरफ बनाई जा रही सड़क का जायजा लेने धारचूला जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किरन रिजिजू - फोटो : AmarUjala
अल्मोड़ा पहुंचे रिजिजू ने पत्रकारवार्ता में कहा कि उत्तराखंड का इतिहास गौरवशाली रहा है। सेना में यहां के लोगों की खासी संख्या है। वह इन जवानों को सैल्यूट करते हैं। चीन-तिब्बत सीमावर्ती इलाकों में पलायन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां सड़कें, मेडिकल और स्कूलों की सुविधाएं देनी होंगी।

4 of 5
Chinab
इस बारे में केंद्र सरकार गंभीरता से सोच रही है। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को धारचूला में सड़क निर्माण का जायजा लेने जा रहे हैं ताकि धारचूला से चीन की सीमा की तरफ कालापानी-गुंजी सड़क जल्द बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क‌िरण र‌िज‌िजू
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि उन्होंने सुना है अल्मोड़ा का दशहरा बहुत मशहूर है। कई बार अल्मोड़ा आने की सोची, लेकिन इस बार केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा के आग्रह पर दशहरे में आना हुआ। उन्होंने कहा कि वह खुद भी एक पहाड़ी हैं और पहाड़ों की समस्याओं से वाकिफ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें