यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को 46 साल के पूरे होकर 47वें में प्रवेश कर गए हैं। यमकेश्वर के पंचूर गांव में 5 जून, 1972 को आनंद सिंह बिष्ट और सावित्री देवी के यहां जन्मे योगी आदित्यनाथ (अजय मोहन सिंह बिष्ट) के जन्मदिन को लेकर उनके गांव में हर कोई उत्सुक था।
विज्ञापन
3 of 7
cm yogi
- फोटो : amarujala
सोमवार को योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन पर उनके पंचूर गांव में परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर योगी की लंबी आयु की कामना की। कोटद्वार में उनके पीजी कालेज के सठपाठियों ने भी योगी का जन्म दिन मनाकर उन्हें शुभकामनाएं भेजीं।
4 of 7
yogi
बता दें कि सात भाई-बहनों में पांचवें नंबर के योगी आदित्यनाथ का बाल्यकाल यमकेश्वर की वादियों में ही बीता। कक्षा एक से आठवीं तक की शिक्षा उन्होंने गांव के पास के प्राथमिक विद्यालय ठांगर से ग्रहण की। उन दिनों में भी वह शांत एवं एकांतप्रिय रहे।
विज्ञापन
5 of 7
yogi
कक्षा नौ की पढ़ाई उन्होंने जनता इंटर कालेज चमकोटखाल में की, लेकिन हाईस्कूल के लिए वह अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट के साथ टिहरी के गजा हाईस्कूल चले गए। उनके पिता तब वहां वन विभाग में सेवारत थे। इंटरमीडिएट के लिए वह ऋषिकेश स्थित भरत मंदिर इंटरकालेज चले आए। 1986 में इंटरमीडिएट करने के बाद वह बीएससी करने के लिए कोटद्वार आ गए।
विज्ञापन
6 of 7
yogi adiyanath old pic
कोटद्वार में ही वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए। यहां उन्होंने राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के छात्रसंघ चुनाव भी लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाए थे। वर्ष 1993 में वह गोरखपुर गए और वहां गुरु गोरखनाथ गोरक्षा पीठ के महंत अवैद्यनाथ जी के संपर्क में आए। यहां उन्होंने संन्यास धारणकर लिया और अजय मोहन बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बन गए।
महंत अवैद्यनाथ जी महाराज ने उनकी योग्यता को देखकर 1994 की बसंत पंचमी के मौके पर उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। 1998 में वह 26 साल की उम्र में पहली बार गोरखपुर से सांसद चुने गए। इस साल विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई भाजपा ने उन्हें यूपी के सीएम के पद पर आसीन कर दिया।